*तेज रफ्तार जाइलो वाहन ने पुलिस के पीसीआर वाहन एवं नगर निगम के साइन बोर्ड को मारा जोरदार टक्कर*

          Credit by-vinod kumar singh
           Visit now-www.bharatkiawaaz.in

*वाहन के उड़े परखच्चे,वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित*

बैढ़न  तेलदह से बारात वापसी के समय बैढन चुनकुमारी स्टेडियम के पास तेज रफ्तार से आ रही जाईलो वाहन क्र. UP 64 N 2270 ने पुलिस के पीसीआर वाहन को टक्कर मारते हुए हुये चाचा नेहरू पार्क के सामने नगर निगम के द्वारा लगे हुये छोटे बड़े साइन बोर्ड को जोरदार टक्कर मार के गिरा दिया जोरदार टक्कर में भी वाहन के परखच्चे उड़ गए वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल गए।

वही दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक अरविंद कुमार बियार ने बताया जाइलो वाहन मालिक पप्पू का है जो बीना सोनभद्र के है जो रात लगभग 2:00 बजे तेलदह से बीना की ओर बारात से लौट रहे थे तभी तेज गति से पीसीआर वाहन को ठोकते हुये नगर निगम के साइन बोर्ड को तोड़ते हुये जाइलो वाहन के परखच्चे उड़ गये है वही बताते है कि जिस हिसाब से दुर्घटना हुई है उस हिसाब से बड़ी हादसा टल गयी है केवल आर्थिक नुकसान हुआ है वही जाइलो वाहन के टायर टूट कर दूर जा गिरा है और वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

टिप्पणियाँ