एन.सी.एल के केंद्रीय कर्मशाला से इस वक्त की बड़ी खबर
केंद्रीय कर्मशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों बीच में मची हड़कंप जानिए क्या है पूरा मामला क्यों मची हुई है हड़कंप देखिए पूरी खबर।
होम कोरेंटिन का किया खुलेआम उल्लंघन
केंद्रीय कर्मशाला के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मशाला परियोजना के जीएम सुधीर कुमार श्रीवास्तव व इलेक्ट्रिकल विभाग के एचओडी प्रतीक कुमार सिन्हा बुधवार को जयंत से रांची गए हुए थे मीटिंग में जो शुक्रवार की शाम वापस जयंत पहुंचे इसके बाद इन दोनों अधिकारियों ने अपने आप को होम कोरेंटिन नहीं किया।
शनिवार को पहुंचे परियोजना में परियोजना के यह दोनों अधिकारी।
यह दोनों अधिकारी शनिवार को केंद्रीय कर्मशाला परियोजना में ड्यूटी में पहुंच गए जहां इनके रांची से वापस आने की जानकारी वहां के कर्मचारियों को लगी इसके बाद दोनों अधिकारियों के रांची से आने की जानकारी आग तरह पूरे परियोजना के अंदर फैल गई।
*क्या इतने बड़े जिम्मेदार अधिकारियों को होम कोरेंटिन का पालन नहीं करना चाहिए।?*
*क्या कहा उन्होंने*
इस प्रकार के किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जांच में अगर यह बात सही पाई जाती है तो हम उचित कार्रवाई भी करेंगे।
महेन्द्र सिंह पटेल
चौकी प्रभारी जयंत
नियम के हिसाब से ही हम कार्य करेंगे हम घर से ही सारे कार्य कर रहे हैं मेडिकल विभाग को भी हमने सूचित कर दिया।
सुधीर कुमार श्रीवास्तव
जीएम
केंद्रीय कर्मशाला परियोजना
हम अधिकारी हैं हमें क्या करना है हमें पता है कि आप से समझने की हमें जरूरत नहीं है
प्रतीक कुमार सिन्हा
एचओडी
इलेक्ट्रिकल विभाग केंद्रीय कर्मशाला
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें