Credit by-vinod kumar singh
Visit now-www.bharatkiawaaz.in
संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास पर हुई बैठक संपन्न।
बैठक में मुख्य रूप से संस्थान संस्थापक स्वामी तीर्थनंद स्वामी जी की उपस्थित रहे।
श्री राम जानकी मानव कल्याण सेवा संस्थान के महिला मंडल की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी की गठन के पश्चात यह पहली बैठक संपन्न हुई बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता सिंह के निवास पर संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम टहल पटेल जी संस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कराई गई
बैठक में मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चाएं।
दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ना।
महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना।
महिला सशक्तिकरण महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज उठाना।
अशिक्षित महिलाओं को शिक्षित करना।
इस वर्ष 10 गरीब परिवार के बेटियों का संस्थान की ओर से उनका विवाह संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।
महिलाओं के पारिवारिक विवादों को दूर कराना।
महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी चर्चाएं हुई।
महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना।
इन सभी बिंदुओं पर संस्थान महिला मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में चर्चाएं हुई और जल्द ही इन सभी बिंदुओं पर संस्थान राष्ट्रीय महिला मंडल कार्य प्रारंभ करेगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महिला मंडल की यह टीम रही मौजूद।
अनीता सिंह संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष।
शिखा तांबकार संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय मुख्य सचिव।
राधा रजक संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय सचिव।
नीतू रजक संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय सचिव।
रंजना कुशवाहा संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय सचिव।
संध्या तिवारी संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।
प्रमिला कुशवाहा, विमला, रानी सोनी कार्यकारिणी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें