श्री राम जानकी मानव कल्याण सेवा संस्थान की आज समीक्षा बैठक संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता सिंह के निवास पर संपन्न हुई जिसमें कोरोनावायरस के समय रोजगार की समस्या ज्यादा चल रही है उस विषय पर चर्चाएं हुई महिलाओं को किस प्रकार से रोजगार में लगाया जाए उसके साथ ही संस्थान में निर्णय लिया की प्रति वर्ष दस गरीब कन्याओं का विवाह संस्थान की ओर से कराया जाएगा
श्री राम जानकी मानव कल्याण सेवा संस्थान के आश्रम का निर्माण कार्य शुरू जल्द होगा भव्य उद्घाटन।
संस्थान का आश्रम जिला मुख्यालय वाहन से 20 फुट रोड बीजपुर रोड के आगे करोंटी गांव में चल रहा है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा जहां पर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है शिव की प्रतिमा जमीन से 15 फीट की ऊंचाई पर स्थापित की गई साथ ही मां दुर्गा की स्थापना की तैयारी भी की जा रही है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा
संस्थान ने लिया महिलाओं एवं मानव कल्याण हेतु अहंम निर्णय।
श्री राम जानकी मानव कल्याण सेवा संस्थान की बैठक महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता सिंह के निवास पर किया गया जिसमें पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर महिलाओं के लिए संस्थान ने भ्रूण हत्या एवं वाल विवाह एवं शिक्षा पर विशेष रूप से चर्चा हुई,और बच्चों में अच्छे संस्कार अच्छे बिचारों का समावेश करने हेतु संस्थान ने जोर दिया,और संस्थान कार्यकारिणी अध्यक्ष महोदय के द्वारा मानव समाज से संबंधित अनेक कल्याणकारी विषयों पर जोर देते हुए अपराध मुक्त जीवन जीने को लेकर युवा पीढ़ी को सबल बनाने हेतु जोर दिया गया।
वहीं संस्थान महिला मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह के द्वारा महिलाओं को कार्य से बचे हुए समय को समाज कल्याण हेतु सार्थक समय पर जोर देते हुए महिला को सशक्त बनाने पर जोर दिया सरकार के मानव कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्साहवर्धन की ।
*यह रहे उपस्थित*
संस्थान अध्यक्ष आर,टी,पटेल, संस्थान उपाध्याय विनोद कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर जयंत से रमाशंकर
*महिला मंडल से यह रही मौजूद*
संस्थान महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता सिंह,मुख्य सचिव शिखा ताम्रकार ,संस्थान महिला मंडल सचिव रंजना कुशवाहा,संस्थान महिला मंडल सचिव नीतू रजक, राधा रजक, एवं स्नेहा कुशवाहा उपस्थित रही।
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एवं संस्थान मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सोनी के ओर से मिली जानकारी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें