एनसीएल के निगाही परियोजना खदान का मुख्य द्वार हुआ जलमग्न कई घंटे तक लोगों का लगा रहा जाम।

 

Report by surender kumar
Visit now www.bharatkiawaaz.in

एनसीएल के निगाही परियोजना खदान का मुख्य द्वार हुआ जलमग्न कई घंटे तक लोगों का लगा रहा जाम।

भारत की आवाज़

एन.सी.एल के निगाही परियोजना के खदान जाने वाले मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज के नीचे बहुत ज्यादा पानी भर जाने के कारण कई घंटे तक लोग दोनों और से फंसे रहे पानी कम होने का इंतजार करते रहे आखिर क्या वजह है जो निगाही परियोजना पानी को निकालने का व्यवस्था नहीं कर पा रही है।

समझने की बातें।

जहां जरा सी बारिश में पानी लबालब भर गया वहीं से महज कुछ ही दूरी पर नवानगर थाना भी संचालित है अगर किसी भी इमरजेंसी में नवानगर पुलिस को बाहर निकलना होता तो पुलिस भी बाहर नहीं जा सकती थी जहां एक ओर एनसीएल के पास हर प्रकार के फंड मौजूद रहते हैं इसके बावजूद एनसीएल अपना मुख्य मार्ग को दुरुस्त नहीं करा पा रहा आखिर क्या वजह जरा सी लापरवाही के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाहे एन.सी.एल के कर्मचारियों हो या फिर हमारे नवानगर की पुलिस विभाग के कर्मचारी सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



टिप्पणियाँ