आप खोलेगी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन जांच केंद्र।


 *आप खोलेगी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन जांच केंद्र।*


*मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रदेश के सभी आप जिलाध्यक्षों को जारी किया आदेश।*


*लापरवाही किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं - पंकज सिंह प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश।*


*भारत की आवाज़*


*भोपाल से अमन सिंह की खास रिपोर्ट।*



भोपाल :- दिल्ली की केजरीवाल सरकार के तर्ज पर व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में भी खोलेगी ऑक्सीजन जांच केंद्र।


पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  कहा था कि आप देश भर में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी।


इसी निर्देश के अनुसार मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ऑक्सिजन जांच केंद्र खोलने को तैयार हो चुकी है।


आप के प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश पंकज सिंह ने प्रदेश में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए आज दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक गांव और शहर के प्रत्येक बूथों पर आप का एक प्रतिनिधि होगा जो उस गांव व बूथों पर ऑक्सीमीटर गतिविधि के लिए समग्र रूप से जिम्मेदार होगा।



उसे ऑक्सि मित्र कहा जाएगा। वह ऑक्सि मित्र अपने घर पर एक बोर्ड लगाएगे जिसे आम आदमी पार्टी ऑक्सिजन जाँच केंद्र कहा जायेगा। 



वह ऑक्सि मित्र अपने गांव में कुछ और लोगों को प्रोत्साहित करके एक टीम बनाएंगे।


उम्मीद है कि इस सामाजिक कार्य में उनके साथ कई लोग शामिल होंगे। 


इस टीम को कोरोना वॉरियर टीम कहा जायेगा और उस टीम का हर सदस्य ऑक्सि मित्र कहलायेगा।


*डोर टू डोर होगी ऑक्सिजन की जांच* 


आम आदमी पार्टी की टीम अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में ऑक्सीमीटर लेकर जाएगी।


मास्क और सेनिटाइजर भी साथ में रखेंगी और लोगों के ऑक्सीजन की जांच करेगी। 


साथ ही लोगों को बताएगी और जागरूक करेगी।


*ज्ञात हो कि करोना होने पर इंसान का ऑक्सिजन लेवल कम हो जाता है जिसकी वजह से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है या कई मामलों में अचानक मौत हो जाती है।* 


परीक्षण करने से पहले और बाद में परीक्षण किए जा रहे व्यक्ति के हाथ सैनिटाइज ज़रूर करेंगे। यदि किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन स्तर 95 से कम है, तो परिवार को आक्सि मित्र सलाह देंगे की वो व्यक्ति तुरंत अस्पातल से संपर्क करें और डॉक्टर के निर्देशानुसार अपनी जांच कराएं।



इस पूरी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मदद करेंगे साथ ही एम्बुलेंस और अस्पताल में प्रवेश की व्यवस्था में उनकी मदद करेंगे। 


*कोरोना को लेकर लोगों को करेंगे जागरूक।*


आप कार्यकर्ता हर गांव में कोरोना से सावधान रहने के लिए पेम्पलेट बांटेंगे व जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगायेंगे।


आप के प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश आशुतोष तिवारी ने बताया की भोपाल और इंदौर में यह जांच आज से आरंभ कर दी गयी है।


*सिंगरौली मे भी शुरू हुआ आम आदमी पार्टी का आक्सीजन जांच केन्द्र।*


*प्रदेशाध्यक्ष से आदेश मिलते ही  आम आदमी पार्टी जिला सिंगरौली ने भी आक्सीजन जांच केन्द्र शुरू किया।*


आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की सिंगरौली जिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने आक्सीजन जांच केन्द्र शुरू कर लोगों का आक्सीजन लेवल जांच किया।


मौके पर आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल भी मौजूद रही।

टिप्पणियाँ