मोहब्बत में चली गई मेघनाथ की जान देखिए सबसे पहले पूरी खबर भारत की आवाज़ पर।*

 सुंदरम सिंह//विमल कुमार//केशर परवेज // धरम साकेत

         Visit now www.bharatkiawaaz.in


*मोहब्बत में चली गई मेघनाथ की जान देखिए सबसे पहले पूरी खबर भारत की आवाज़ पर।*


*मोहब्बत के नाम पर आखिर कब तक चलेगा इस तरह से मौत का खेल।*


मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस पहुंची मेघनाथ के हत्यारों तक।


पिपरा कुरंद निवासी मेघनाथ केवट 19 तारीख से हुए थे लापता।


*भारत की आवाज़*


*सुंदरम सिंह//विमल कुमार//केशर परवेज // धरम साकेत*



ग्राम पंचायत पिपरा कुरंद के निवासी मेघनाथ केवट पिता रामाशंकर केवट उम्र लगभग 38 वर्ष बीते बुधवार सायं को अपनी बाईक क्रमांक MP.66.ME.6633 सहित लापता हो गए थे लेकिन गुरुवार शाम को लापता युवक की बाईक रिलायंस कन्वेयर रोड पर लावारिस हालत पाई गई थी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लापता मेघनाथ के मोबाइल को पुलिस विभाग ने ट्रेस किया था जिसमें लास्ट लोकेशन माडा़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था। 


*क्या हुआ मेघनाथ के साथ और कैसे हुई मौत देखिए पूरी खबर।*


मेघनाथ अपने ही ग्राम पिपरा कुरंद में एक महिला से प्यार करते थे। मेघनाथ की मोहब्बत की जानकारी उस महिला के पति को लग गई और उस महिला और उस पति के बीच में आपसी लड़ाई झगड़े होने लगे जिससे परेशान होकर वह महिला ससुराल छोड़ अपने मायके चली गई जिसका मायका माड़ा थाना क्षेत्र के बेतरिया गांव बताया जा रहा है। जहां मेघनाथ की लाश जमीन के अंदर से कल पुलिस के द्वारा निकलवाया गया था।


*कैसे पहुंचे मेघनाथ पिपरा कुरंद से 40 से 45 किलोमीटर दूर ग्राम बेतरिया में।*


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला से मेघनाथ प्यार करता था वह महिला अपने मायके ग्राम बेतरिया में रहती थी ससुराल छोड़कर उसने ही मेघनाथ को फोन करके अपने घर बुलाया था मेघनाथ अपने घर से 5 किलो मछली भी लेकर के वहां गया था। 


*महिला ने बनाया था मेघनाथ की हत्या का पूरा प्लान।*


मेघनाथ जैसे ही उस महिला के घर ग्राम बेतरिया पहुचा कुछ ही देर में उस महिला का पति भी वहां पहुंच गया उसके बाद उस महिला का भाई भी वहां पर आ गया जिसके बाद मेघनाथ के साथ मार पिटाई हुई मेघनाथ को जान से मार दिया गया।


*तीन लोगों ने मिलकर मेघनाथ के शव को जमीन में गाड़ा..?*


मेघनाथ की मौत के बाद उस महिला ने अपने पति और अपने भाई के साथ मिलकर मेघनाथ को जमीन में दबवा दिया लेकिन 3 लोगों के द्वारा मृत शरीर को कैसे वहां पर ले जाया गया यह समझ से परे है।


*मोटरसाइकिल कैसे पहुंची रिलायंस कनवेयर रोड पर।*



सूत्रों ने बताया की महिला का भाई उस मोटर साइकिल को भोर में 4:00 बजे रिलायंस के कन्वेयर रोड पर लाकर खड़ा कर दिया और वहां से भाग गया।


*कोतवाली पुलिस ने ढूंढ निकाला मेघनाथ के शव को।*


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मृतक मेघनाथ के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करवाया था जहां उसकी लोकेशन मारा क्षेत्रों में दिखाई गई थी लास्ट लोकेशन जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल छानबीन करते हुए वहां तक पहुंच गयी सूत्रों ने बताया कि मेघनाथ का मोबाइल भी उस महिला के घर से पुलिस ने बरामद किया है।

टिप्पणियाँ