बंधौरा के ग्राम नगवा में नाबालिक प्रेमी युगल ने एक साथ एक ही कपड़े से फांसी लगा दी जान।
जिले में कुछ दिनों से लगातार जारी है। हत्या और आत्महत्या।
*भारत की आवाज़।*
घटना स्थल पर पुलिस के साथ में पहुंचे ग्रामीण लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
विमल कुमार//अरविन्द//
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बंधौरा चौकी अंतर्गत ग्राम नगवा में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी में रात एक साथ एक ही कपड़ें से फांसी पर झूल कर नाबालिक प्रेमी युगल ने अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।
बताया जा रहा था कि लड़के के माता-पिता घर मे नही थे जिसके वजह से रात में लड़के से मिलने गयी लड़की ने लड़के के कमरे में ही साथ मे फांसी लगा लिया।
शनिवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नही खुला तो लड़के के छोटे भाई व बहन ने आसपास के लोगो को बताया तब जाकर फांसी की घटना प्रकाश में आया।
*भारत की आवाज़ वेब न्यूज़ नेटवर्क दोनों नाबालिग युवक युवती की फांसी के फंदे पर झूलने वाली तस्वीर नहीं दिखा रहे हैं तस्वीर देख आप भी हो सकते हैं।विचलित।*
घटना की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी बालेंद्र त्यागी ने बताया कि ग्राम नगवा निवासी शिव शंकर पुत्र सतन लाल खैरवार उम्र लगभग 18 वर्ष व अर्चना पुत्री देवी शरण कोल उम्र लगभग 16 वर्ष जो नाबालिक प्रेमी युगल हैं। ने एक साथ एक कमरे में फांसी लगा लिया है। इस संबंध में स्थानीयजनों का कहना है लड़का-लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और घटना से महीनों पहले दोनों साथ में भाग भी चुके थे। कुछ दिन साथ मे रहने के बाद दोनों वापस आ गए थे और अपने-अपने अभिभावकों के साथ रह रहे थे।
*नाबालिक लड़की का तय हो गया था विवाह, अलग होने के डर से मौत को लगाया गले सवाल प्रशासन की सख्ती के बावजूद कैसे नाबालिगों का हो रहा विवाह?*
स्थानीयजनों के अनुसार लड़की का दूसरे जगह विवाह तय हो गया था बावजूद वह अपने प्रेमी से चोरी छिपे मिलती जुलती रही है। और बीती रात लड़के के अभिभावकों के अनुपस्थिति में देर रात्रि उससे मिलने गयी और दोनों ने अलग होने के डर से साथ मे फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया।
सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें