*आप के पार्टी कार्यालय में कटा बर्थडे केक।*

 


अरविंद केजरीवाल के जन्म दिवस के मौके पर ट्रामा सेंटर में मरीजों को बांटा गया फल।

भारत की आवाज़

*आप के पार्टी कार्यालय में कटा बर्थडे केक।*

ब्यूरो कार्यालय बैढ़न

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के उपलक्ष पर आम आदमी पार्टी इकाई जिला सिंगरौली के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।


*केजरीवाल सरकार दिल्ली में महिलाओं से नहीं लेती है। कहीं भी आने जाने का किराया दिल्ली सरकार की बसों में महिलाएं करती है निशुल्क यात्रा सरकार देती है महिलाओं का पैसा गर्व है हमें दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर:- अनीता सिंह जिलाध्यक्ष आप महिला शक्ति सिंगरौली।*

आप के बारे में जानकारी

आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी।


आम आदमी पार्टी

नेताअरविंद केजरीवाल
गठन
२६ नवम्बर २०१२
मुख्यालय
भूतल, ए-११९, कौशाम्बी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (भारत)), ग़ाज़ियाबाद- २०१०१०
लोकसभा मे सीटों की संख्या
01 / 545
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
3 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
62 / 70
दिल्ली विधानसभा

19 / 117
पंजाब विधानसभा
विचारधारा
स्वराज
विद्यार्थी शाखा
छात्र युवा संघर्ष समिति

सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करपशन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी।

पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया।


यह रहे मौजूद।

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल,प्रदेश सचिव संदीप शाह, जिला संरक्षक अनिल द्विवेदी,जिलाध्यक्ष राजेश सोनी,महिला जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ