जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के अनोखे अंदाज क्यों पहुंच रहे दिव्यांग के पास।
*मंडल प्रभारी राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विंध्य नगर मंडल में चल रहा है सेवा सप्ताह।*
*भारत की आवाज़*
*जनता की आवाज़ सरकार तक।*
*विमल कुमार कुशवाहा।*
*सिंगरौली।।विंध्य नगर।।* भारतीय जनता पार्टी मंडल विंध्य नगर के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह की अगुवाई में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर को सेवा सप्ताह के रूप में मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। विंध्य नगर मंडल के द्वारा वार्ड क्रमांक 36 तेलगवां मटबई बस्ती में वार्ड पार्षद एवं मंडल मंत्री आशा पांडेय के द्वारा चयनित दिव्यांग शौकीन रामू को ट्राई साइकिल एवं रूद्र प्रसाद पांडेय को कान की मशीन प्रदान की गई तथा वार्ड क्रमांक 31 में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। 20 सितंबर को पार्टी के द्वारा समस्त 43 बूथों पर 70 छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाने का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही हैं।
पार्टी का लक्ष्य कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब ,निसहाय, दिव्यांग लोगों की मदद करना एवं उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन को सफल एवं सुखी बनाने का है। इस पुण्य कार्य में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सहभागी है।
उक्त आशय की जानकारी मंडल महामंत्री पूनम गुप्ता के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में सेवा सप्ताह के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह, किरण सोनी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडेय, महामंत्री धर्म वर्मा, रीता सिंह ,अरुण द्विवेदी ,नीरज पांडेय पवन वैश्य अभिषेक दुबे सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें