*चोकरा गांव के चुनहवा टोला के रहवासियों का ध्यान दें आका।*
*यहां के ग्रामवासी खुद के सहयोग और लोगो से चंदे लेकर अपना श्रमदान कर यहां पर रोड बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन को विशेष संज्ञान में लेकर उस गांव के समस्या को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।*
*भारत की आवाज़*
*//विमल कुमार// अरविन्द साकेत// रविकांत पनिका//*
*महिला शक्ति जिलाध्यक्ष अनीता सिंह से मिली जानकारी।*
*सिंगरौली//बैढ़न//* ग्राम पंचायत डिग्घी के ग्राम चोकरा के चुनहवा टोला में आवागमन की समस्या अत्यंत गंभीर है। यहाँ के ग्रामवासी आज भी विकास के मुख्य धारा से नही जुड़ पाए है।ग्राम चोकरा में एक पुल की आवश्य बनी हुई है।
किन्तु चुनहवा टोला की लगभग 400 जनसंख्या उस पुल से नही जुड़ी है।
चुनहवा टोला के नागरिक आज भी आजाद नही हुए, एक वंधनीय जीवन यापन कर रहे है। वहाँ पर आज भी लोग आवागमन की सुविधा नही होने के कारण अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते है,क्योकि चुनहवा टोला के पूर्व दिशा में सेंधिया नाला, पश्चिम में कसाहिया नाला, उत्तर में पहाड़ ,तथा दक्षिण में काचन नदी जोकि श्री लंका की तरह टापू पर बसा चोकरा गांव का एक टोला है,यहाँ पर पढ़ने वालों छात्रों की संख्या सैकड़ो में है,जोकि बरसात के दिनों में नियमित स्कूल नही जा पाते है,अन्य सामाजिक कार्य जैसे विवाह,जन्म,व मृत्यु क्रिया, अथवा कार्यक्रमो में आवागमन की अत्यंत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है,ऐसी स्थिती में शासन व प्रशासन के रोड व पुलिया की किसी भी आवागमन की सुविधा न पाकर निराश व हतास होकर स्वयं ही अपना चंदा व श्रम दान देकर मार्ग निर्माण के कार्य मे लग गए है, अतः ऐसी स्थित में शासन व प्रशासन को इस जगह की चिंता कर, विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु ,शीघ्र ही छोटी पुलिया व कम से कम मिट्टी मुरम wbm का कार्य करवाया जाना जनहित में आवश्यक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें