*पार्टी तोड़ने का असफल प्रयास इंदू सोनी को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता किया पार्टी से निष्कासित*
*प्रदेश तय करेगा अंतिम निर्णय प्रदेश संगठन सचिव :- संदीप शाह।*
*इंदू सोनी आम आदमी पार्टी सिंगरौली के महिला शक्ति की जिला उपाध्यक्ष के पद की थी पदाधिकारी ।*
*विमल कुमार कुशवाहा*
*सिंगरौली// बैढ़न//* आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के महिला शक्ति की जिला उपाध्यक्ष इंदू सोनी पार्टी को तोड़ने का काम कर रही थी जो पार्टी के अनुशासनहीनता के खिलाफ थी जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मै पार्टी जिलाध्यक्ष होने के नाते पार्टी की महिला विंग की जिला अध्यक्ष अनीता सिंह से सहमति उपरांत मैंने इंदु सोनी को पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया है। जिसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय को भी सूचित कर के कर दिया गया है, प्रदेश कार्यालय से जो भी आदेश होंगे उसका पालन किया जायेगा।
इंदू सोनी के ऊपर पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता और पार्टी को तोड़ने को लेकर गंभीर मामले सामने आए थे जिसको लेकर के पार्टी जिला अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है पार्टी से बड़ा कोई नहीं है जो भी पार्टी खिलाफ अनुशासनहीनता का कार्य करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अनीता सिंह
जिलाध्यक्ष महिला शक्ति आम आदमी पार्टी सिंगरौली।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें