कर्मचारियों के हित के लिए कॉलोनी वासियों की सुरक्षा को लेकर इन्होंने अपने आपको अपने परिवार से अलग होकर किया कोरेंटिन जानिए कौन है। वह व्यक्ति

 

*कर्मचारियों के हित के लिए कॉलोनी वासियों की सुरक्षा को लेकर इन्होंने अपने आपको अपने परिवार से अलग होकर किया कोरेंटिन जानिए कौन है। वह व्यक्ति।*



*भारत की आवाज़*


*//विमल कुमार//*


आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे यूनियन प्रतिनिधि के बारे में जो समाज के लिए अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए भी मिसाल हो सकती है जो कोरोना के लेकर होम कोरेंटिन होने से बचते हैं। अपनी जानकारी छुपाते हैं। ऐसे लोगों के लिए भी एक सबक होना चाहिए।


हम बात करने जा रहे हैं भारतीय मजदूर संघ इकाई केंद्रीय कर्मशाला जयंत के संगठन मंत्री नागेश्वर पटेल जी के बारे में नागेश्वर पटेल जी सी डब्ल्यू एस कॉलोनी के रहवासी भी हैं।


मिली जानकारी के अनुसार नागेश्वर पटेल जी की बेटी जो कहीं बाहर में रह कर पढ़ाई करती हैं वह अपने घर माता पिता के पास लौटी हैं। कोरोना काल के वक्त में जिसको देखते हुए संगठन मंत्री नागेश्वर पटेल जी अपने आप को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय सी.डब्ल्यू.एस में कोरेंटिन हो गए हैं।


घर पर रहकर वह परियोजना के ड्यूटी पर नहीं जा सकते थे अगर वह ड्यूटी पर जाते वहां पर साथी कर्मचारियों को कोरोना का खतरा पैदा हो सकता था जिसको लेकर के इन्होंने अपने आपको अलग कोरेंटिन कर लिया है पिछले 5 दिनों से यह कार्यालय में ही निवासरत हैं।


आए दिन देखने को भी मिलता है बहुत से ऐसे लोग कालोनियों में बाहर से आते हैं और अपना जानकारी छुपा लेते हैं लेकिन इन्होंने जानकारी को छुपाया नहीं बल्कि समाज के लिए मिसाल पेश किया। 


*भारत की आवाज़ वेब न्यूज़ आपको को सलाम करता* 


🇮🇳 जय हिंद जय भारत🇮🇳

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें