नगर पालिका निगम से BSAS संगठन को किया गया सम्मानित।
"एक मास्क-अनेक जिंदगी" अभियान के तहत
*भारत की आवाज़*
*सुंदरम सिंह।।विमल कुमार*
भारतीय स्व-कर्तव्य अधिकार संगठ के संगठन प्रमुख सुमुखेन्द्र कुमार गुप्ता (राज) व इनके सहयोगी को नगर पालिका निगम सिंगरौली से मध्यप्रदेश शासन के द्वारा निर्देशित "एक मास्क-अनेक जिंदगी" अभियान मे सहभागिता के लिए और 101 मास्क, मास्क बैंक मे दान कर जरूरतमंदो तक पहुंचाना व सुनिश्चित करने पर नगर पालिका निगम सिंगरौली से मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमे "एक मास्क-अनेक जिंदगी" अभियान मे भारतीय स्व-कर्तव्य अधिकार संगठ से मुख्य सदस्य भूमिका में रहे जिसमे प्रमुख सहयोगी- ऋषिराज कुमार शुत्वन्सी, कल्पना कुशवाहा, नेहा, चंद्रप्रकाश जैसवाल, योगेश गुप्ता, अकलेश कुमार शाह, विशाल चतुर्वेदी, कमलेश विश्वकर्मा, इंद्र कुमार खैरवार, सूर्याप्रकाश शाह, श्यामसुंदर शाह, सत्यम गुप्ता, अनिता तिवारी, जीदन कंदिर, निकिता चौरासीया, प्रिया सिंह चौहान व अन्य सहयोगियों रहे।
नगर पालिका निगम हम अपके भागीदारी और सहयोग के लिए हर्षित है और भारतीय स्व-कर्तव्य अधिकार संगठन का धन्यवाद सहित सम्मान करते हैं,
सिंगरौली मे आपकी संस्था सदैव जन भागीदारी व सहभागिता देती रहे ऐसी शुभेक्षा करते हैं।
एक आदर्श संस्था के रूप में अपका सहयोग सराहनीय है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें