आम आदमी पार्टी आई एक्शन में 2 नवंबर को घेरेंगे निगम कार्यालय सिंगरौली।

 

*आम आदमी पार्टी आई एक्शन में 2 नवंबर को घेरेंगे निगम कार्यालय सिंगरौली।*


*आर या पार की होगी लड़ाई आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश सोनी महिला जिलाध्यक्ष अनीता सिंह के कंधों पर रहेगी अनिश्चित हड़ताल की जिम्मेदारी।*


*आम आदमी पार्टी सिंगरौली के द्वारा 2 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित।*


*नगर निगम को सौंपा था 45 वार्डों के जन समस्याओं से संबंधित 10 सूत्री ज्ञापन।*


*आपक महिला शक्ति जिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने दिलाई छात्रा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता।*


*।।विमल कुमार कुशवाहा।।*


सिंगरौली।।बैढ़न।। आम आदमी पार्टी सिंगरौली ने पार्टी कार्यालय बैढ़न में बैठक आयोजित की आप जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोनी ने बताया कि पिछले माह सिंतबर की 4 तारीख को सिंगरौली के 45 वार्डों में जन समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन नगर निगम को दिया गया था।


राजेश सोनी ने कहा कि आगामी 2 नवंबर, 2020 को नगर निगम सिंगरौली में अनिश्चित हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने जन समस्याएं का समाधान नही निकाला तो पार्टी कार्यकर्ता भूख हड़ताल करने से भी पीछे नही हटेंगे।


आपक महिला शक्ति जिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने दिलाई छात्रा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता।


पार्टी की महिला शक्ति की जिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने महिला छात्रा को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।



टिप्पणियाँ