*।।विनोद कुमार सिंह।।विमल कुमार कुशवाहा।।*
*भारत की आवाज़*
*जनता की आवाज़ सरकार तक*
*गोलाई बस्ती के एकसाथ 200 लोगों ने ज्वाईन किया आम आदमी पार्टी आप की महिला जिला अध्यक्ष अनीता सिंह के नेतृत्व में गोलाई बस्ती में हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम।*
*।।सिंगरौली।। जयंत।।* आम आदमी पार्टी के महिला शक्ति की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह ने अपने नेतृत्व में आप के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी,जिला सचिव दिलीप मिश्रा व अमित अग्रवाल के साथ में नगर निगम के वार्ड नं 18 गोलाई बस्ती जयंत में पहुंच कर गोलाई बस्ती से 200 लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में ज्यादा संख्या में लड़कियां और महिलाएं शामिल हुई।
*महिलाओं ने रोते हुए बताया अपना दुखड़ा।*
आम आदमी पार्टी के महिला शक्ति की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह को महिलाओं ने रोते हुए बताया कि उनके पास न तो बीपीएल कार्ड है, और न तो किसी भी प्रकार का कोई सुविधाएं मिल पा रही हैं।
वार्ड क्रमांक 18 गोलाई बस्ती में बहुत सी समस्याएं हैं। जिन्हें जिला प्रशासन के माध्यम से दूर कराने का कार्य किया जाएगा।
राजेश सोनी
जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी,सिंगरौली
*पूरे 45 वार्डों में वार्ड क्रमांक 18 वास्तव में ऐसा वार्ड है जहां पर रहने वाले गरीब परिवार के लोगों को सही से किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिस प्रकार से महिलाओं ने हमें अपनी समस्या बताई है तो यह बेहद गंभीर मुद्दा है इसे बहुत शर्मनाक कहा जाएगा आज हमारा भारत देश आजाद है लेकिन वार्ड क्रमांक 18 गोलाई बस्ती के लोग आज भी गुलामी में जीने को मजबूर हैं। लोगों ने गोलाई बस्ती के पार्षद के बारे में भी शिकायत किया की वह बीपीएल कार्ड नहीं बनवाने देते हैं, पूरे लॉकडाउन में कई गरीबों को राशन नहीं मिला वहां के पार्षद लोगों का मुंह देखकर के जनता का काम करते हैं यह वहां के लोगों ने बताया वार्ड नं 18 के मुद्दे बेहद ही गंभीर हैं। हमारा हर संभव प्रयास होगा नगर निगम अधिकारियों के समक्ष गोलाई बस्ती के जनता की जो भी मुद्दें है सभी समस्याओं को दूर कराने हर संभव प्रयास किया जाएगा।*
*अनीता सिंह*
*जिलाध्यक्ष*
*महिला शक्ति आम आदमी पार्टी, सिंगरौली*
वार्ड क्रमांक अट्ठारह गोलाई बस्ती में का मामला भैया जी गंभीर मामला है हमारा प्रयास होगा जिला कलेक्टर नगर निगम कमिश्नर के माध्यम से उनकी समस्याओं को दूर कर आना हमारी प्राथमिकता होगी।
दिलीप मिश्रा
जिला सचिव
आम आदमी पार्टी,सिंगरौली
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें