बोकारो : पेटरवार में पुलिस ने 5 लाख किया जब्त

 

*बोकारो : पेटरवार में पुलिस ने 5 लाख किया जब्त*


*विमल कुमार कुशवाहा*


*बोकारो: बेरमो* _उप चुनाव को देखते हुए बोकारो-रामगढ़, जैनामोड़ से नावाडीह, पेटरवार से गोमिया तथा गोमिया से बेरमो पथ पर कई स्थानों पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है।_


_पेटरवार थाना की पुलिस ने बेरमो उपचुनाव को लेकर पेटरवार चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान एक हुंडई वरना कार से पांच लाख 34 हजार रुपया जब्त किया।_


*_पुलिस ने कार संख्या जेएच 5 सीटी-2851 को भी जब्त कर लिया है।_*


_पुलिस वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वाहन मालिक जमशेदपुर सुंदरनगर के पेट्रोल पंप के मालिक कमाल अख्तर बताए जा रहे हैं। कमाल अख्तर ने बताया कि वह टाटा से रांची आए हुए थे।_


_रांची से अपने भाई के ससुराल सिदरी भतीजा- भतीजी से मिलने जा रहे थे।_

टिप्पणियाँ