भाजपा मंडल अध्यक्ष के कार में अचानक लगी आग।

 


*भाजपा मंडल अध्यक्ष के कार में अचानक लगी आग।*


*चलती हुई कार में अचानक लगी आग बाल बाल बचे कार में सवार लोग।*


*विमल कुमार कुशवाहा// अमन सिंह// केशर परवेज//*



*झारखंड :- गढ़वा//* चलती हुई इंडिका कार में अचानक आग लग जाने से कार धु-धु कर जलने लगी और राख हो गयी। यह घटना शनिवार की दोपहर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मझीआंव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप पर कार सवार लोग पेट्रोल लेने जा रहे थे। उक्त पेट्रोल पंप के पास ही मुख्य पथ पर कार में आग लग गयी। उक्त कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। 


कार सवार तीनों लोग में- बरडीहा प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष व चालक- योगेंद्र कुमार मेहता, पत्नी- कुमारी अर्चना व साला- कैलाश कुमार मेहता का नाम शामिल है। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

टिप्पणियाँ