*कौन हैं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन।*
*विमल कुमार कुशवाहा*
*भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन।*
वानती श्रीनिवासन को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं इस वजह से उनका अध्यक्ष चुना जाना काफी मायने रखता है।
वानती श्रीनिवासन 50 वर्ष की हैं और वह तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं। उनके पति श्रीनिवासन जाने माने वकील हैं, जो मद्रास हाई कोर्ट में कार्यरत हैं। श्रीनिवासन अटल सरकार में नेशनल यूथ कमीशन के मेंबर थे।
वानती श्रीनिवासन भी पेशे से वकील हैं। राजनीति से उनका पहले से गहरा नाता रहा है। वानती 1987 में वह तमिलनाडु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश संयुक्त सचिव रहीं। इसके बाद संघ से जुड़ाव हुआ और एबीवीपी में शामिल हुई। उसके बाद भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रखा।
अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें महिला मोर्चा की कमान सौंपी है, जेपी नड्डा की नई टीम में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर को तवज्जो मिली अब वानती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
*तत्काल प्रभाव से लागू होगी नियुक्ति।*
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वानती श्रीनिवासन को बीजेपी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें