नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कट्टा व गोली के साथ प्रेमी सहित पांच गिरफ्तार


*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कट्टा व गोली के साथ प्रेमी सहित पांच गिरफ्तार* 
*विमल कुमार कुशवाहा*
*जमशेदपुर :* बागबेड़ा के कलियाडीह में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें शंकर तिउ, रोशन कुजूर, सूरज पात्रो, सन्नी सोरेन और करण ताती शामिल है। पांचों में रोशन कुजूर और सन्नी सोरेन ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया था। धमकाने के लिए पांच में से एक आरोपी ने पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी एम तमिल वणन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़िता और उसकी सहेली यू ट्यूब में अपने डांस को अपलोड करने के बाद सुन्दरनगर के अपने दो नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर लौटने के दौरान कलियाडीह के निर्जन मैदान में रात के नौ बजे पार्टी मनाने के लिए रुक गयी थी। वे पार्टी कर रहे थे, इसी बीच वहां चार युवक आए। उनमें से शंकर तिऊ ने पिस्तौल दिखाकर दोनों नाबालिग ब्वॉय फ्रेंड को वहां से भगा दिया। 
रोशन कुजूर और सन्नी सोरेन दोनों पीड़िता को लेकर कलियाडीह मैदान के अंदर चले गए। यहां पर बारी बारी से दुष्कर्म किया गया। करण तांती से पीड़िता की सहेली की दोस्ती थी। इसलिए कारण से उसके साथ कुछ भी करने से अपने साथियों को इंकार कर दिया। करण का साथ पिस्तौल लेकर शंकर और सूरज ने दिया। तीनों सहेली को लेकर सड़क के किनारे पेड़ की ओट में खड़े हो गए। दुष्कर्म के बाद जब दो साथी लौटे तो वहां लड़कियों को छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने धमकाने में इस्तेमाल पिस्तौल और गोली बरामद कर लिया है। 
इनकी गिरफ्तारी पहले ही हो जाती। लेकिन नाबालिग पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही थी। पहले उसने बताया कि वह अपने दो सह डांसर के साथ घर लौट रहे थे। तभी उनसे दुष्कर्म हुआ। उसने पहले करण सहित तीन के बारे में बताया था। लेकिन जब करण की गिरफ्तारी हुई तो पूरे मामले का राज खुला।

टिप्पणियाँ