सविता ओम महिला मंडल (घरेलू महिला मंडल) समिति ने किया कन्या पूजन

 

*सविता ओम महिला मंडल (घरेलू महिला मंडल) समिति ने किया कन्या पूजन*

 

*विजयादशमी पर्व पर किया प्रसाद वितरण*



 *महीनो से चले स्वच्छता अभियान का हुआ समापन*


*//विमल कुमार कुशवाहा// अमन सिंह// रविकांत पनिका//*


*//सिंगरौली//बैढ़न//* सविता ओम महिला मंडल समिति के पदाधिकारियों द्वारा विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में गैस फैक्ट्री रोड बलियरी में विजयादशमी पर्व पर कन्या पूजन के साथ मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया बीते कई महीनों से कोरोनावारियर्स कि भूमिका निभाते हुए समिति के पदाधिकारियों बृजेश शुक्ला, श्वेता सेन,कुसुम हलवाई सहित  समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा नगर में जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाते हुए तमाम गलियों कि सफाई कराई गई एवं नगर वासियों को मास्क सैनेटाइगर वितरित करते हुए कोरोना महामारी से बचने उपाय सुझाए गए।


इसी बीच रविवार दोपहर गैस फैक्ट्री रोड बलियरी पहुंचकर मोहल्ले वासियों के बीच कन्या पूजन के साथ श्रृंगार सामग्री मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर समिति द्वारा अब तक चलाए गए स्वच्छता अभियान एवं अन्य समाज सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।


इस मौके पर विजय सेन ओम गुप्ता विजय गुप्ता शहीद समिति के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे




टिप्पणियाँ