*बेरोजगार युवाओं महिलाओं आदमियों के साथ में कई दुकानदारों ने थामा दामन आम आदमी पार्टी का पार्टी पर जताया भरोसा

 


*बेरोजगार युवाओं महिलाओं आदमियों के साथ में कई दुकानदारों ने थामा दामन आम आदमी पार्टी का पार्टी पर जताया भरोसा।*


*71 लोगों ने लियाआम आदमी पार्टी की सदस्यता।*


*।।विमल कुमार कुशवाहा।।*



*आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति जिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने महिलाओं के साथ में मिलकर कटवाया धान की खेती सदस्यता के लिए बनौली गांव में पहुंची महिला शक्ति जिला अध्यक्ष ने पहले उन महिलाओं के साथ में मिलकर उनके खेत में जाकर धान की कटाई करवाया इसके बाद सदस्यता कार्यक्रम को आगे बढ़ाया वहां की महिलाओं ने उनका खुशी-खुशी स्वागत किया।*



*सिंगरौली।। जयंत।।* आम आदमी पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की जिला अध्यक्ष अनीता सिंह के नेतृत्व में आज बनौली में 71 लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता लिया और पार्टी को मजबूत करने का वादा किया सदस्यता लेने वालों में काफी संख्या में बेरोजगार युवा गरीब महिलाएं और पुरुषों ने सदस्यता लिया साथ ही कुछ दुकानदारों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया।


हमारा प्रयास है आम आदमी पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और हम इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए आज 71 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं हैं पार्टी को मजबूत कर रहे हैं जय हिंद जय भारत।


राजेश सोनी

जिलाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी, सिंगरौली


आम आदमी पार्टी में आज हमारी महिला शक्ति काफी संख्या में शामिल हुई और हमारे हाथों को मजबूत की साथ ही हमारे बेरोजगार युवा भाइयों ने भी सदस्यता लेते हुए इस कारवां को आगे बढ़ाया दुकानदार भाइयों को भी हम बधाई देते हैं।


अनीता सिंह

जिला अध्यक्ष

महिला शक्ति आम आदमी पार्टी, सिंगरौली।


*सदस्यता में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी सिंगरौली के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की जिला अध्यक्ष अनिता सिंह मौजूदगी और नेतृत्व में यह सदस्यता कार्यक्रम संपन्न हुआ।*


*आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सुमंत सिंह राजपूत रंजना कुशवाहा चंदा कुशवाहा दिनेश कुशवाहा प्रियंका कुशवाहा खुशबू कुशवाहा मौजूद रही।*



टिप्पणियाँ