खुटार के सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार का दशहरा मिलन।

 

*खुटार के सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार का दशहरा मिलन।*


*//विमल कुमार कुशवाहा//अरविंद कुमार//*


*बैढ़न।।खुटार।।* विजय दशमी दशहरा के अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र सखउहां के सरपंच श्रीमती सुजाता सिंह एवं उनके पति पवन सिंह के नेतृत्व में आम जनता द्वारा ग्राम पंचायत खुटार के प्रधान एवं जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार का ऐतिहासिक स्वागत किया गया आम जनमानस को संबोधित करते हुए खुटार सरपंच श्री परिहार ने कहा कि आज असत्य पर सत्य की जीत का विजयदशमी त्यौहार है आइए हम सब एक साथ मिलकर अत्याचारों से भ्रष्टाचारियों से संघर्ष करने के लिए तैयार हो जाएं और राम राज्य की स्थापना करें उक्त अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ