*ज्योति दिखाएगी महिला की शक्ति बैठेगी भूख हड़ताल पर।*
*नगर निगम में फैले हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आप का आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल।*
*कार्यक्रम के आयोजक जिलाध्यक्ष राजेश सोनी।*
*महिला जिला अध्यक्ष अनीता सिंह आज से बैठेंगी नगर निगम क्षेत्र की जनता के हक के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर।*
*।।सिंगरौली।।बैढ़न।।* नगर पालिक निगम सिंगरौली में व्याप्त मात्रा में फैले हुए भ्रष्टाचार के कारण सिंगरौली की जनता में हाहाकार मचा हुआ है,जनता अपने अधिकारों से पूर्ण रूप से वंचित है,चाहे राशन कार्ड हो विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन, बिकलांग पेंशन आवास योजना रोड,नाली,बिजली,पानी, जैसे अनेक समस्याओं से नगर निगम सिंगरौली की जनता जूझ रही है।
नगर पालिक निगम सिंगरौली में व्याप्त मात्रा में फैले भ्रष्टाचार के संबंध में आम आदमी पार्टी जिला इकाई सिंगरौली के द्वारा नगर निगम के आयुक्त महोदय को दिनाँक 04/09/2020 को ज्ञापन दिया गया था।
लेकिन आज तक किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नही किया गया।
अब आम आदमी पार्टी जिला इकाई सिंगरौली के द्वारा दिनांक 02/11/2020 समय सुबह 10:00 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के लिए जिलाध्यक्ष राजेश सोनी महिला जिलाध्यक्ष अनीता सिंह एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भूख हड़ताल पर बैठना तय हुआ है।
सिंगरौली नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ
*सिंगरौली नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज से बैठेंगी अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेगी उन्होंने बताया कि अब जबतक नगर निगम से जनता के समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तो तबतक यह लड़ाई जारी रहेंगी - अनीता सिंह।*
आम आदमी के समस्त पदाधिकारी, महिला विंग, युवा विंग के पदाधिकारी,मडंल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता, एवं समस्त पदा अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
नगरवासियों से विशेष आग्रह है कि आप सभी नगर पालिक निगम कार्यालय माजन के सामने कार्यक्रम में उपस्थित होने का कृपा करें ताकि आम आदमी पार्टी के द्वारा नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें