आम आदमी पार्टी का नगर निगम सिंगरौली कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कल से लगातार जारी नगर निगम अधिकारियों की ओर से एक बार पुनः सभी वार्डों के समस्याओं को लिखकर लाने के लिए कहा।

 


*ब्रेकिंग*


*आम आदमी पार्टी का नगर निगम सिंगरौली कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कल से लगातार जारी नगर निगम अधिकारियों की ओर से एक बार पुनः सभी वार्डों के समस्याओं को लिखकर लाने के लिए कहा।*


*विमल कुमार कुशवाहा*


*वार्ड क्रमांक 18 अर्जुन नगर गोलाई बस्ती के बनवारी यादव ने मंच पर खड़े होकर बताया गोलाई की समस्या दिया भाषण।*



सिंगरौली।।बैढ़न।। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी एवं महिला जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद,कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा जी,महिला उपाध्यक्ष अशोक कुमारी शाह एवं किरण वर्मा के द्वारा नगर वासियों की समस्या को लेकर कल से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।


*वार्ड नं 18 गोलाई बस्ती बनवारी यादव के नेतृत्व में पहुंचे 100 से ज्यादा लोग। जिसमें गोलाई बस्ती से एक विकलांग बच्चा भी आया अपनी समस्याओं को लेकर।*



आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से काफी लोग अनशन में इकट्ठा हुए थे जिससे प्रशासन आम आदमी पार्टी के मेहनत से काफी प्रभावित हुआ हैं, उपखण्ड अधिकारी महोदय एवं नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बोला गया कि हम सभी वार्डों की समस्याओं को चिन्हित करें और नगर निगम प्रशासन को पुनः एक बार वार्डों की समस्या को देना है।



अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी अपने अपने वार्डों की समस्या जैसे किसके घर से किसके घर तक नाली,रोड, बीजली, पानी,किसका राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, एवं जो समस्या है उनको लिख कर ले आएं,ताकि आम आदमी पार्टी का जो मूल सिद्धांत हैं भ्रष्टाचार रोकना उससे हम सभी को सफलता मिल सके,एवं हमारे नगरवासियों की समस्या का समाधान हो सके।



अनीता सिंह


जिलाध्यक्ष आप महिला शक्ति।


*विशेष आग्रह-आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक जनसंख्या लेकर आएं ताकि आम आदमी पार्टी के शक्ति का प्रभाव भ्रष्ट अधिकारियों को पता चल जाये*


अनीता सिंह 


जिलाध्यक्ष


आम आदमी पार्टी महिला शक्ति

टिप्पणियाँ