*कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेने सिंगरौली पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भाजपा जिला मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत।*
भाजपा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल की अगुवाई में हुआ जोरदार स्वागत।
भाजपा मुख्यालय गेट पर विकास देव पांडे के नेतृत्व में पत्रकार संघ ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन पत्रकार सुनील सोनी के ऊपर हुए हमले को लेकर।
सिंगरौली पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कई यूनियनों ने दिया ज्ञापन।
*बीजेपी मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने सेल्यूट कर किया स्वागत।*
*सुर्या भवन विंध्य नगर में बद्रीनारायण वैश्य के नेतृत्व में हुआ स्वागत।*
सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक सहित सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा चितरंगी विधायक अमर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एनटीपीसी विंध्य नगर सूर्या भवन में किया पौधारोपण।*
*भाजयुमो प्रदेश सदस्य राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया जोरदार स्वागत भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद चौबे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी भाजयुमो युवा नेता प्रभांशु सर्राफ सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद है।*
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले के जयंत मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय,बैढ़न मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल,विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय, सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग,समस्त 16 मंडलों के मंडल अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में गृह मंत्री का किया स्वागत।
*पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, विजय कुमार वैश्य।*
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की और से राधा सिंह प्रदेश सदस्य मीना चौबे जिला उपाध्यक्ष सरोज शाह, मालती उपाध्याय देवंती गुप्ता, रीना सिंह, किरण सोनी, सीमा जायसवाल, आशा गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह पटेल ने गृहमंत्री का स्वागत किया।
सिंगरौली में अपराधों की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए गृहमंत्री विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचे सिंगरौली।
*विमल कुमार कुशवाहा।। विनोद कुमार सिंह।।*
सिंगरौली।। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं ने अपने गृह मंत्री का जमकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत खत्म होने के बाद डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वह इसके पहले जिले में कई बार आए थे लेकिन सिंगरौली शहर नहीं आ पाए थे चुनाव के बाद उन्होंने तय किया था कि अब प्रदेश में कार्यक्रम की शुरुआत सिंगरौली जिले से ही होगी और उसी वादे के मुताबिक वह यहां पहुंचे हुए हैं अपने संबोधन के दौरान पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह और पूर्व विधायक राम चरित्र वर्मा को भी याद किया उन्होंने कहा कि दोनों एक शानदार नेता थे गृह मंत्री ने कहा कि आज थोड़ा जल्दी जाना है लेकिन एक महीने बाद में फिर से वापस आऊंगा और तब खूब गपशप होगी
भाजपा कार्यालय से निकलकर सीधे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे और जहां उन्होंने एडीजी समेत रीवा रेंज के आईजी डीआईजी और संभाग के चारों जिलों के एसपी के साथ क्राइम समीक्षा बैठक की यहां से बैठक खत्म करके पत्रकारों के साथ गृहमंत्री रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस ऐसा विभाग है जहां सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है क्योंकि क्राइम करने वाला हर बार क्राइम का नया तरीका खोजता है और उससे निपटने के लिए पुलिस को अपडेट होते रहना पड़ता है

उन्होंने यह भी बताया कि सिंगरौली जिले में एफ आई आर आपके द्वार एक भी नहीं हुई है यहीं से मैं ऐलान करता हूं कि अब से प्रत्येक जिले के दो थाने एफ आई आर आपके द्वार करेंगे इसके अलावा पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने कहा कि यहां युक्तिकरण पर भी चर्चा हुई है इसके अलावा रीवा संभाग कि पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध की गई कार्यवाही की गृहमंत्री ने तारीफ भी की उन्होंने कहा कि जिस तरह से रीवा में कोरेक्स के खिलाफ सीधी में गांजे के खिलाफ और सतना में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई हुई है वह काबिले तारीफ है गृहमंत्री ने रीवा के ट्रांसपोर्ट स्कूल के आधुनिकीकरण यहां समीक्षा की और उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे भी आधुनिक बनाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें