*दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला भी पहुंचा सलाखों के पीछे*

 

*दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला भी पहुंचा सलाखों के पीछे* 


*मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार*


विमल कुमार कुशवाहा


*सिंगरौली।।भारत की आवाज़।।* मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नाराजगी के बाद लगातार सिंगरौली पुलिस कर रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही अपराधियों के ऊपर

प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार नशे के सौदागरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के दो तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गांजे की बिक्री करते हुए धर दबोचा। इसके अलावा नौकरी के नाम पर नौजवानों से ठगी करने के आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेजा।

जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोरवा निरीक्षक के टीम में उपनिरीक्षक विनय शुक्ला के साथ तथा उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार के साथ दो अलग टीम बनाकर बताए गए स्थानों पर दबिश देकर ग्राम जगमोरवा से आशीष कुमार पिता शिव मनोज उम्र 20 वर्ष को एक किलो 300 ग्राम तथा दुसरे आरोपी भगवान दास विन्द पिता बबुन्दर विन्द उम्र 30 वर्ष निवासी खिरवा को कुशवई प्लांटेशन से पकड़ा। जिसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 


दोनों के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज कर धारा 8/20 बी एन.डी. पी.एस एक्ट के तहत कारवाही की गई।



वहीं एक अन्य आरोपी रमेश सिंह निवासी खड़िया को भी जेल दाखिल किया जो बेरोजगारो से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठग करता था, जिसपर 3 महिने पहले अपराध दर्ज किया गया था जो लगातार फरार चल रहा था। मोरवा पुलिस द्वारा आरोपी को उत्तर प्रदेश के बनारस से गिरफ्तार किया गया, जो बरानरस पर एक अन्य अपराध में जेल गया था जिसे 4 दिन की पुलिस रिमाण्ड मे लेकर ज़रूरी पूछताछ और साक्ष्य इक्टठा कर आज न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज जा रहा है।


*उपरोक्त कार्यवाही मे* उप.निरी. विनय प्रकाश शुक्ला, खेलन सिंह करिहार, सउनि साहबलाल सिंह, प्रआर जयराम प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह, डी एन सिंह, अजीत सिंह, आर संजय सिंह परिहार, राहुल चौहान, सैनिक रामसिया शामिल

रहे।

टिप्पणियाँ