*भारतीय जनता पार्टी मंडल जयंत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन*


 *भारतीय जनता पार्टी मंडल जयंत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन*


*जयंत मंडल मे निवासरत भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी दो दिवसीय वर्ग में रहे मौजूद।*


विमल कुमार कुशवाह


*सिंगरौली।।जयंत।। भारत की आवाज़।।* भारतीय जनता पार्टी मंडल जयंत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ दो दिवसीय चले वर्ग में 10 सत्रों में चला कार्यक्रम जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिले के वरिष्ठ नेताओं ने वक्ता के रूप में आकर जयंत मंडल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया भारतीय जनता पार्टी के इतिहास सरकार की उपलब्धियां हमारा विकास गरीबों के लिए चल रही योजनाओं सहित कई प्रकार के जानकारियां जिले से आए वक्ताओं ने दिया जिसमें वक्ताओं के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंन्द्र गोयल,सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह,पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री अरविन्द दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद चौबे वक्ताओं के रूप में आकर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय प्रशिक्षण वर्ग में आए सभी वक्ताओं का पूरे सादगी के साथ स्वागत किया वक्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।



प्रशिक्षण वर्ग में ही भोजन पानी की रही व्यवस्था।


जयंत मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में आए प्रशिक्षणार्थियों व वक्ताओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर भोजन की व्यवस्था रही भोजन की क्वालिटी मैं कोई कमी ना हो इसलिए जिम्मेदारी खुद मंडल अध्यक्ष ने ले रखी थी।


*कार्यक्रम को सफल बनाने में जयंत मंडल के सभी पदाधिकारियों में अपना अमूल्य योगदान दिया।*



जयंत मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मंडल की पूरी टीम ने कार्यक्रम स्थल को बेहतरीन तरीके से सजावट किया।



जयंत मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महामंत्री आशीष वैश्य महामंत्री कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष अलख राम वैश्य, कोषाध्यक्ष सतन दुबे नीरज दुबे वरुण द्विवेदी अरविंद वैश्य, सुनील सिंह रामदयाल पटेल सुजीत कुमार सिंह,मंडल के मंत्री विनोद कुमार सिंह, अंजनी चौबे राम मणि मिश्रा कमलाकांत मिश्रा दबंग महिला नेत्री आशा अरूण यादव सुनीता सिंह रीता सोनी सरोज सिंह पटेल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजया सतीश सिंह पटेल, व मंडल की महिला पदाधिकारियों सहित मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल के कार्य समिति सदस्यों ने अपना योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनवाया।

टिप्पणियाँ