*सूर्य कुमार द्विवेदी युवा कांग्रेस सिंगरौली के जिलाध्यक्ष हुए निर्वाचित।*

 

*सूर्य कुमार द्विवेदी युवा कांग्रेस सिंगरौली के जिलाध्यक्ष हुए निर्वाचित।*


*विमल कुमार कुशवाहा*


*सिंगरौली।।भारत की आवाज़।।* मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में आज चुनाव परिणाम आया जिसमें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद में सूर्य कुमार द्विवेदी सूरजविजय हुए 

जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें सूर्य कुमार द्विवेदी सबसे ज्यादा मत पाकर विजई हुए।।


सूर्य कुमार द्विवेदी 383 मत, सुनील देव सिंह 325 मत, पंकज पांडे 252, अभिषेक अग्रवाल 107 मत ,बाकी तीन उम्मीदवार दहाई अंक प्राप्त नहीं कर सके।।


*संघर्ष, मेहनत और सरल व्यवहार के दम पर इस चुनावी समर में श्री सूरज द्विवेदी ने सभी युवा साथियों के साथ मिलकर इस चुनाव में बेहतर परिणाम अर्जित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष का पद प्राप्त किया है*

       

 चुनाव परिणाम आज आने के बाद सभी कांग्रेस जनों में खुशी की लहर व उत्साह रहा है।। 

आज सिंगरौली जिले में अपना सरल सहज स्वभाव का युवा कांग्रेस अध्यक्ष में मिल गया है।।


 अब देखना यह है कि श्री द्विवेदी युवा कांग्रेस को आने वाले दिन में कितना ताकतवर बना पाते हैं।।


श्री द्विवेदी ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का  धन्यवाद जताते हुए आभार व्यक्त किया है।।

 एवं अपने युवा साथियों के समर्थन तथा सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए आभार जताया है।।


*आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली*

टिप्पणियाँ