*भाजपा सिंगरौली के पूर्व जिलाध्यक्ष कांत देव सिंह को देवास जिले का कार्यकारिणी के गठन हेतु बनाया गया प्रभारी

 


*भाजपा सिंगरौली के पूर्व जिलाध्यक्ष कांत देव सिंह को देवास जिले का कार्यकारिणी के गठन हेतु बनाया गया प्रभारी।*


*कांत देव सिंह सिंगरौली जिले के दो बार भाजपा जिला अध्यक्ष रहे है।*


*विमल कुमार कुशवाहा*





*सिंगरोली।।भारत की आवाज़।।* भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष के दिशा निर्देशन में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी की गठन होने जा रहा है।


 जिसमें 14 जनवरी तक कार्यकारिणी की गठन कर प्रदेश कार्यालय को भेजने का निर्देशन सभी जिले को प्राप्त हुआ है भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवाओं के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कांत देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु देवास जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


कांत देव सिंह जी को देवास जिले का कार्यकारिणी गठन का प्रभारी बनाए जाने पर उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दिए।


जिसमें पुनीत शुक्ला,आशीष सिंह गोल्डी, सुजीत कुमार सिंह ,विमल कुमार ,सुरेंद्र पांडेय, मोहित सिंह, राजेन्द्र कुमार सिंह, पाल सिंह, सहित अन्य तमाम उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दिया है।

टिप्पणियाँ