*पावर सेंटर होगे मध्य प्रदेश के सभी भाजपा जिला मुख्यालय।*

 

*पावर सेंटर होगे मध्य प्रदेश के सभी भाजपा जिला मुख्यालय।*


*मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी भाजपा जिला कार्यालय होंगे हाईटेक।*


*सबसे ज्यादा पावरफुल होंगे जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला कार्यालय।*


*विमल कुमार कुशवाहा*


*भोपाल।।भारत की आवाज़।।* मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के कमान संभालने के बाद से ही मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में बहुत सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं जिसमें अब एक और नया बदलाव मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करने जा रहे हैं जो कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों के भाजपा जिला कार्यालय पावर सेंटर होने जा रहे हैं मध्य प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा जिला मुख्यालय अब पावर सेंटर कहलाएगा उसके साथ ही जिले के सभी जिला कार्यालय जिलों के जिला अध्यक्ष होंगे सबसे ज्यादा पावरफुल।


भाजपा जिला कार्यालय होंगे पावर सेंटर क्या होगी खासियत।


पावर सेंटर में विधायक मंत्री एवं सांसदों को कार्यकर्ता एवं जनता के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा यहां तक कि जरूरतमंदों को सरकारी सुविधा और योजनाओं का लाभ दिलाने में भी भाजपा जिला कार्यालय मदद करेगा यदि किसी कार्यकर्ता पर किसी भी तरह की ज्यादती होती है तो पार्टी कार्यालय से उसकी मदद होगी।


अभी तक सियासत में यह परंपरा चली आ रही थी कि जिलों में विधायक सांसद और मंत्रियों के घर और कार्यालय ही पावर सेंटर होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।


पद मिलने के बाद नेता मंत्री कार्यालय सालों तक झांकने नहीं जाते हैं जिससे नेताओं की अनदेखी होती है।


भाजपा मध्य प्रदेश संगठन इस पुरानी परंपरा को बदलने जा रही है नई परंपरा में जिला कार्यालय पावर सेंटर कहलाएंगे जहां मंत्री विधायक सांसद को अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा और जनता की समस्याओं को सुनना होगा।


विवादित लोगों को संगठन के बड़े  दायित्वों से दूर रखा जाएगा साफ छवि और पार्टी के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ताओं को यह दायित्व मिलेगा जिला कार्यालय में फुल टाइम स्टाफ रहेगा।


जिला कार्यालय से बूथ स्तर के काम चलेगे।


 सरकार की योजनाओं और कामों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व भी भाजपा संगठन संभालेगा।


जिन लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल चुका है उनका डाटा जिला मुख्यालय में रहेगा जिससे बीच-बीच में उनसे संपर्क किया जा सके।

टिप्पणियाँ