*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा जिला मुख्यालय में हुआ प्रेसवार्ता।*

 

*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा जिला मुख्यालय में हुआ प्रेसवार्ता।*


*मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता।*


*भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल रहे मौजूद।*


*भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजर मास्क का प्रयोग करने की अपील की।*


*23 मार्च को सुबह 11:00 बजे बजेगा सायरन उसके बाद शाम 7:00 बजे भी बजेगा सायरन।*


*साजन बजाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मास्क सैनिटाइजर का उपयोग करने की जानकारी और उपयोग करने के लिए कहा जाएगा।*


*विमल कुमार कुशवाहा*


*सिंगरौली।।भारत की आवाज़।।* भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम एक साल करार देते हुए उपलब्धिया गिनाई है.




इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह ने बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ ने झूठ बोल कर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई, किसानों का कर्जा भी माफ नहीं किया, कांग्रेस के लोग अवैध खनन में संलिप्त हो गए।


प्रदेश में माफिया राज चलने लगा। कमलनाथ अपने अहंकार में डूब गए। उनके पार्टी के नेता ही सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे। 



सिंधिया जी को भी चुनौती दी, जिससे वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आ गए।


उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने  मीसा बन्दियों की पेंसन बन्द कर दी। गरीबों के संबल योजना को भी बंद कर उनके हक मारने का पाप किया। 



केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का लाभ भी नहीं देने दिया मध्यप्रदेश से किसानों की सूची तक नहीं भेजने दी.



*एक वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन*


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह ने बताया कि कांग्रेस के कमलनाथ सरकार के 15 महिने के मुकाबले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वर्णिम एक वर्ष के पूर्ण होने पर  23 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


 23 मार्च को दोपहर 11 बजे सायरन बजेगा, जो जहा रहेगा वही से मास्क लगाने का संकल्प लेगा।


और उसी दिन कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्राम पंचायत एवं वार्ड में विकास कार्यों का नारियल तोड़ कर भूमि पूजन करेंगे।


मास्क लगाओ अभियान चलाएंगे 


24 मार्च को विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा।



 25 मार्च को गरीबों को योजनाओं की जानकारी व मास्क लगाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा।



*बायपास व नलजल योजना शीघ: विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य*


इस मौके पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने बताया कि सिंगरौली में परसौना पचौर बायपास और हर घर मे नलजल योजना का लाभ के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है.


लोगों को इसका लाभ शीघ्र ही मिलने लगेगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने भी कोरोना से बचाव के लिए सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क और बार बार हाथ धोते रहने की अपील की है.



यह रहे मौजूद नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा नगर निगम चुनाव के प्रभारी राजेश तिवारी उर्फ रज्जू पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंगरौली प्रवीण तिवारी एवं विंध्य नगर के मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भारतेन्दु पाण्डेय मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ