*6 अप्रैल को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस।*

 

*6 अप्रैल को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस।*


*आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल जयंत की बैठक हुई संपन्न।*


*विमल कुमार कुशवाहा।।अरविंद कुमार।।*


*सिंगरौली।।जयंत।।भारत की आवाज़।।* प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय जयंत में आगामी कार्यक्रम 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती मनाने के उपलक्ष में बैठक संपन्न हुई.




 वही भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल को बूथ स्तर  पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।


बूूूथ स्तर के कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के निर्माण के नेता होते हैं.


वही उच्च नेतृत्व के मार्गदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी को लीड करते हैं।



भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय में मंडल जयंत के अध्यक्ष के अध्यक्षता में मीटिंग किया गया जिसमें बूथ के अध्यक्ष सहित वार्ड संयोजक एवं भाजपामंडल जयंत के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस धार्मिक त्योहारों की तरह धूमधाम से मनाएगी बूथ स्तर पर मिठाई बांटकर त्योहार के रूप में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।।





कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय जयंत मंडल कार्यक्रम के प्रभारी आर.टी पटेल आशीष वैश्य कमलेश वर्मा राम मणि मिश्रा अरविन्द वैश्य जीतेंद्र दुबे नीरज द्विवेदी देवंती गुप्ता वरुण द्विवेदी संजय सिंह सुनीता सिंह रीता सोनी कमलेश सिंह सहित जयंत मंडल के पदाधिकारी एवं जयंत मंडल के वार्ड के संयोजक व पोलिंग बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ