*भारतीय स्व-कर्तव्य अधिकार संगठन ने जिले को ग्रीन सिंगरौली बनाने का लिया संकल्प*

 

*भारतीय स्व-कर्तव्य अधिकार संगठन ने जिले को ग्रीन सिंगरौली बनाने का लिया संकल्प*


*संगठन की महिला शक्तियों ने किया पौधारोपण*


*विनोद कुमार सिंह*


*।।सिंगरौली।।बैढ़न।।* विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी "भारतीय स्व-कर्तव्य अधिकार संगठन" के द्वारा संगठन प्रमुख सुमुखेन्द्र कुमार गुप्ता (राज) के नेतृत्व मे सिंगरौली जिले के कई गांवों व शहरों मे BSAS के समाज सेवियों के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया साथ ही BSAS के सदस्यो के द्वारा लोगो को वृक्षा रोपण के लिए पौधा वितरण किया गया



लोगो को वृक्षा रोपण के लिए प्रेरित किया गया तथा हमारे जीवन में वृक्षों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया गया एवम अलग अलग गांव से BSAS वोलेंटियर के द्वारा 50 पौधो का वृक्षारोपण किया गया



जिसका विवरण

ग्राम कर्सुआलाल से सुमुखेन्द्र कुमार गुप्ता व सहयोगी 

धरम ,महेश,बिपिन,धीरज, विक्की सक्षम, मुन्ना ग्राम बंधौरा से आकाश जायसवाल व सहयोगी देवेन्द्र तिवारी,तथा वैढ़न बलियरी से दीपू कुमार व सहयोगी दीपक सिंह,संदीप केवट,राममिलन ,वैढ़न देउरा से अकलेश शाह व सुनिता शाह के द्वारा बरगंवा जोबगढ से नेहा द्विवेदी, सहयोगी निशा द्विवेदी,रूपा पनिका तथा अमन द्विवेदी व अपने सहयोगियों के साथ पौचौर मे व कंचन सिंह अपने सहयोगियों के साथ,

आम,नेबू,नीम,आवला,शिसम,जामुन, तुलसी, पीपल, सीता फल,राम फल, व अन्य पौधा रोपण किया गया,BSAS संगठन सभी से आग्रह करता है की कम से कम एक एक पौधा जरूर रोपण करे।



टिप्पणियाँ