*केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर के भारतीय मजदूर संघ यूनियन कार्यालय पर मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस.*

 

*केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर के भारतीय मजदूर संघ यूनियन कार्यालय पर मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस.*


*।सिंगरौली।।जयंत।।* भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सी डब्ल्यू एस आवासीय परिसर में बने भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर आपको बता दें आज के दिन 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना हुई थी भारतीय मजदूर संघ का मूल्य मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार शोषण को को लेकर भारतीय मजदूर संघ का स्थापना किया गया था जिसे आज पूरे 67 साल हो गए भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा मजदूर संघ है


सी.डब्ल्यू.एस के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर सी.डब्ल्यू.एस भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष शशि पाल सिंह सचिव पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया.



तत्पश्चात सी.डब्ल्यू.एस भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष शशि पाल सिंह ने भारतीय मजदूर संघ के मौजूद कार्यकर्ता पदाधिकारियों को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस को लेकर जानकारियां दिया.



संघ के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने भारतीय मजदूर संघ को देश का सबसे बेहतरीन मजदूर संघ बताया उन्होंने कहा हमारा भारतीय मजदूर संघ मजदूर हित देश हित के लिए बिना भेदभाव का कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा मजदूर संघ होने के साथ-साथ मजदूरों के हित में मजदूरों के हक के लिए 24 घंटे लड़ने को तैयार रहता है ऐसा है हमारा भारतीय मजदूर संघ.


इस मौके पर मौजूद रहे भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं संघ के सदस्य जिसमें मुख्य रुप से


श्री शशि पाल सिंह शाखा अध्यक्ष, श्री पुरुषोत्तम कुमार शाखा सचिव, श्री गुलाब प्रसाद पांडेय, श्री सुरेश प्रसाद,अनिल जौहरी, श्री बृजेश चौधरी,श्री कमलेश कुमार,सत्यनारायण मीणा,श्री दयानिधि महाराणा,सूरज गुप्ता,श्री केश कुमार विश्वकर्मा, श्री प्रकाश कुमार, संतोष कुमार यादव,श्री अभय कृष्ण यादव, श्री नरेंद्र कुमार, श्री संजय मीणा,श्री चंद्र मोहन बाबू, श्री जय हरि सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित

टिप्पणियाँ