*_जयंत मंडल में हुआ नवगठित भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक मौजूद रहे जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह की गरिमामय उपस्थिति में बैठक हुई संपन्न_*

 

*_जयंत मंडल में हुआ नवगठित भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक मौजूद रहे जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह की गरिमामय उपस्थिति में बैठक हुई संपन्न_*




*।।सिंगरौली।।जयंत।।* जयंत मंडल में आयोजित नवगठित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने किया.



नवगठित भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक जयंत को मिला मेजबानी मंडल अध्यक्ष जयंत देवेश पांडेय के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यसमिति बैठक को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जुटे रहे दो दिनों से जयंत मंडल के अध्यक्ष देवेश पांडेय ने अपने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.



जयंत मंडल पदाधिकारियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान स्वागत से लेकर खाने तक का संभाला कार्यभार.


जयंत मंडल के उपाध्यक्ष अलखराम वैश्य, उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष देवंती गुप्ता, उपाध्यक्ष रीता सोनी, महामंत्री आशीष वैश्य, महामंत्री कमलेश वर्मा, जयंत मंडल मंत्री विनोद कुमार सिंह, मंत्री सुनीता सिंह,मंत्री लालसा यादव,भारत सिंह,अमन दुबे, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, मंडल मीडिया प्रभारी नीरज दुबे,



भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सिंगरौली की प्रथम बैठक जयंत मंडल के दुधिचुआ सूर्य किरण भवन में जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


इस अवसर पर मुख्य रूप से भा.ज.पा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह एवं सांसद सीधी रीति पाठक मौजूद रही.



मंच पर विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य,विधायक देवसर सुभाष रामचरित्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, विधायक चितरंगी अमर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, प्रेमवती खैरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता मंचासीन रहे.


बैठक में पूर्व में हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर रणनीतिक चर्चा की गई एवं संगठनात्मक तथा राजनीतिक प्रस्ताव लाए गए



कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के भ्रमण पर आये सिंगरौली जिले के पालक मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित दल है.


कार्यकर्ता संगठन की कसौटी पर खरा उतर कर नेता बनता है.



हम सब की पृष्ठभूमि सर्वप्रथम कार्यकर्ता की है यही भाजपा की परिपाटी है पहले संगठन फिर सत्ता भाजपा कार्यकर्ता का बूथ पर संघर्ष ही हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खड़ा करता है.


हमें कुछ दिनों पहले का कांग्रेस शासन काल के 15 महीनों का कटु अनुभव भी है.


किस तरीके से प्रदेश को बदहाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया अब हमें धोखे में नहीं रहना है पूरी ताकत के साथ इस वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से निपटते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. 




देव तुल्य है भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह.


मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह  सिंगरौली जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा देव तुल्य है भाजपा के कार्यकर्ता जिनके हौसलों के कारण आज हम सत्ता में हैं कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है और हम ऐसे दल के कार्यकर्ता हैं जो पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहना होगा यह हमारे भाजपा परिवार का पहचान हैं. भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कभी भी किसी भी कार्यकर्ता को जमीन से उठाकर फर्श पर खड़ा कर देता है आज हम यहां बैठे हैं कल हम आप के स्थान पर बैठे होंगे और आप हमारे स्थान पर बैठे होगें सभी ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करें संगठन को मजबूत करें. बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने कहा.



कार्यक्रम का मेजबानी भाजपा मंडल जयंत ने किया


हमें भाजपा कार्यकर्ता होने पर गर्व है: सांसद


सांसद रीति पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग का प्रतिफल है आज भाजपा कार्यकर्ता की समाज में अलग साख है। हमें भाजपा कार्यकर्ता होने पर गर्व है। जिन सिद्धांतों को लेकर हम बड़े थे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सब फलीभूत हुए हैं चाहे धारा 370 हो, तीन तलाक हो या फिर प्रभु श्रीराम की आस्था का प्रतीक अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो। यह सब किसी सपने के सच होने जैसा प्रतीत होता है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन में अटूट निष्ठा की वजह से फलीभूत हुआ है।



भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है: वीरेन्द्र गोयल


भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि जिले की टीम के गठन के उपरांत इस कार्यकाल की पहली जिला कार्य समिति का आयोजन किया जा रहा है.


यह हर्ष का विषय है कि खनिज एवं श्रम विभाग के मंत्री के सिंगरौली के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत पहले सिंगरौली आगमन पर जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है.


आपके मार्गदर्शन का लाभ सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा उन्होंने मंच से सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत अपने उद्बोधन में किया एवं कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है.



जयंत मंडल ने अपने कार्यकाल के 3 महीने का पेश किया वित्त


जयंत मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय ने अपने कार्यकाल के पिछले 3 महीने का वित्त पेश किया उन्होंने बताया मंडल के द्वारा पिछले 3 महीनों में क्या-क्या कार्य किया गया मंडल का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कोरोना महामारी लोगों को मुफ्त राशन वितरण समेत अन्य कई कार्यों का वित्त पेश किया.



कार्यकर्ता ही आगे बढ़ कर विभिन्न पदों पर सुशोभित होता है विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता का विकास कार्य समिति की बैठकों के माध्यम से होता है.


कार्य समिति के बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें.

टिप्पणियाँ