अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजयुमो सिंगरौली द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
VINOD KUMAR SINGH
विमल कुमार कुशवाहा
।।भारत की आवाज़।।सिंगरौली।।विंध्य नगर।। भारतीय जनता युवा मोर्चा सिंगरौली के द्वारा अमृत महोत्सव के अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेशध्यक्ष माननीय वैभव पवार जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गोयल जी के निर्देश पर
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विनोद चौबे जी के नेतृत्व में भाजयुमो जिला सिंगरौली के द्वारा प्रसिद्ध मंदिर सेमरा बाबा जी में तथा उसके आस पास के सभी स्थलों व स्थानों में स्वच्छता अभियान का आयोजन तथा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया
जिसमे युवामोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विनोद चौबे जी के द्वारा समस्त ग्राम वासियों तथा सिंगरौली वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थना की गई, जिसमे मुख्य रूप से सुरेंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अरविंद दुबे जी, अनुष्का पाण्डेय, राजीव तिवारी, मृत्युंजय सिंह, आशीष पाण्डेय, अमित चौबे, प्रवीण सोनी, विक्रम शाह, सुनील शाह, राहुल शुक्ला, श्रवण शर्मा, उमेश शाह व अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।