भा.ज.पा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

 


 भा.ज.पा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा रैली।

*VINOD KUMAR SINGH*

विमल कुमार कुशवाहा, रविकांत पनिका

भारत की आवाज़।।बैढ़न।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर "हर घर तिरंगा अभियान" के निमित्त भाजयुमो सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह परमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए हज़ारों युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिसमे युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता एवं अन्य युवाओं ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया।


इस दौरान आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह भी किया गया किया। युवा मोर्चा की यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर बैढन नगर होते हुए माजन मोड़ पहुंची एवं वहाँ से जयंत होकर नवजीवन विहार तथा समापन जिला भाजपा कार्यालय पर हुआ।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस 75वें वर्ष में आह्वान करते हुए जिलाध्यक्ष श्री परमार ने कहा की हम सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाए और विश्व को भारत की एकता और अखंडता का दर्शन करायें।

युवा मोर्चा की इस तिरंगा यात्रा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, पार्षद भारतेंदु पाण्डेय, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ देव पाण्डेय, युमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंद्र प्रताप सिंह, समित चतुर्वेदी, जिला महामंत्री द्वय शिवेश द्विवेदी, रामेश्वर दास गुप्ता, जिला मंत्री विनीत द्विवेदी, ज्योति शंकर पाण्डेय, विकास सिंह चंदेल एवं समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ