सी.डब्ल्यू. एस दुर्गा मंडप में महिलाओं और बालिकाओं के संबंधित अपराध पर चेतना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम।

 

सी.डब्ल्यू. एस दुर्गा मंडप में महिलाओं और बालिकाओं के संबंधित अपराध पर चेतना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

VINOD KUMAR SINGH

विमल कुमार कुशवाहा, रवि कांत पनिका

भारत की आवाज़ डिजिटल डेस्क
।।जयंत।।मानव दुर्व्यापार और महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराध पर जागरूक करने के लिए केन्द्रीय कर्मशाला सी.डब्ल्यू. एस के दुर्गा मंंडप पर चेतना अभियान चलाया गया।

सिंगरौली पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चेतना अभियान की शुरुआत की गई।
पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा जागरूकता अभियान की सिंगरौली में शुरुआत की गई जिसमें नारी शक्ति एक नई पहल संस्था सिंगरौली के जिलाध्यक्ष शशि पाल सिंह के द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग एवं हमारे एन.जी.ओ द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में चेतना अभियान में सहभागिता दी जा रही है।

नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फ़ाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने बताया की चेतना अभियान के तहत बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर सिक्योरिटी एवं यातायात संबंधी जानकारी दी जा रही है।
जिसके तहत सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में नवदुर्गा के उपलक्ष पर केन्द्रीय कर्मशाला कॉलोनी के दुर्गा मंडप पर चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया जिसमें जयंत चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया के द्वारा बच्चों महिलाओं को गुड टच बैड टच एवं साइबर क्राइम एवं यातायात संबंधित जानकारी दी गई केन्द्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक संजय कुमार के द्वारा सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर अपने विचार रखे।

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शशि पाल सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।


इस कार्यक्रम में महिला सेल महिला थाना के ए.एस.आई आई.बी वर्मा प्रधान आरक्षक बेला सिंह,प्रधान आरक्षक रवि सिंह भी मौजूद रहे।

नारी शक्ति एक नई पहल के जिलाध्यक्ष शशि पाल सिंह ने बच्‍चों को गुड टच, बैड टच एवं महिलाओं को आत्‍मसुरक्षा से संबंधित दुर्व्‍यवहार महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक कर संवेदनशील बनाने हेतु चेतना अभियान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलाया जायेगा इसकी केन्‍द्र सरकार की प्रशंसा की एवं स्‍कूली छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं को घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक होने के लिये आवश्‍यक निर्देश दिये।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला थाना ए.एस.आई.आई.बी वर्मा प्रधान आरक्षक बेला सिंह प्रधान आरक्षक रवि सिंह बघेल नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शशि पाल सिंह,लाइजनिंग ऑफिसर विनोद सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, चंदन कुमार, जे.के सिंह, बृजेश मिश्रा,एके जौहरी, ए.के सिन्हा, वेदांती प्रसाद उपाध्याय, गुलाब पांडेय,हरी कृष्ण सोनी अश्विनी त्रिपाठी, सुरेश कुमार दुबे,विनय तिवारी सहित काफी संख्या में महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।



















टिप्पणियाँ