ब्लॉक होगा कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल, कॉपी राइट मामले में कोर्ट ने दिया आदेश।

 


ब्लॉक होगा कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल, कॉपी राइट मामले में कोर्ट ने दिया आदेश।
 

कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। साथ ही दो हैंडल से तीन लिंक हटाने का भी निर्देश दिए हैं।

भारत की आवाज़ डिजिटल डेस्क ।। नईदिल्ली।। कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल असस्थायी रुप से ब्लॉक होनेवाला है। दरअसल बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को ऐसा करने का निर्देश दिया है फिल्म KGF-2 के गाने बनानेवाली कंपनी एमआरटी (MRT) ने कांग्रेस के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि कांग्रेस ने इन हैंडल पर KGF-2 फिल्म के गानों का इस्तेमाल करते हुए अपने वीडियो शेयर किए। बिना अनुमति से ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाता है। कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता की ओर से सीडी के माध्यम से ये साबित होता है कि कुछ बदलावों के साथ गाने के ओरिजनल वर्जन का इस्तेमाल हुआ है। कोर्ट के मुताबिक इस प्रकार के मार्केटिंग वीडियोज से पाइरेसी को बढ़ावा मिलता है। अपने फैसले में कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया। साथ ही दो हैंडल से तीन लिंक हटाने का भी निर्देश दिया।

टिप्पणियाँ