
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के गरिमामय उपस्थिति में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण।
कार्यकर्ताओं के सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा मंच से बोले प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कांत देव सिंह।
कार्यकर्ताओं के सम्मान को कभी कम होने नहीं दूंगा- कांतदेव सिंह
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के पदभार ग्रहण समारोह मे बोले प्रदेश उपाध्यक्ष
भारत की आवाज़ डिजिटल डेस्क।।सिंगरौली।। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने विंध्यनगर स्थित पार्टी कार्यालय मे विधिवत पदभार ग्रहण किया।
उनके पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से मध्य प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह,सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, रामनिवास शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, मझौली नगर परिषद के अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता मंचासीन रहे।
जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता प्रातः मोरवा स्थित शिव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ के दर्शनोंपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।
मोरवा मे नगर वासियों ने उनका भव्य अभिवादन किया तत्पश्चात उनका काफिला मोरवा से निकला उसके बाद रैली का जयंत चौराहे पर भी भव्य स्वागत किया गया।
जिसके बाद निगाही होते हुये माजन मोड़ पहुंचे जहां से जिला मुख्यालय पहुंचे जहां जगह जगह कार्यकर्ताओं ने
उनका ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
कार्यालय परिसर मे पहुंचने पर वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष को कार्यालय के सभागार मे ले जाया गया जहां उन्होंने मंचीय कार्यक्रम मे सहभागिता निभाई तथा विधिवत पदभार ग्रहण किया।
समारोह को संबोधित करते हुये प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग के प्रभारी कांतदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर कर्मठ कार्यकर्ता को अवसर देती है पार्टी ने पूरे संभाग के समीकरण और आने वाले चुनावों को देखते हुये राम सुमिरन को अध्यक्ष नियुक्त किया है, आप सब कार्यकर्ता अपने जिलाध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दीजिये।
मै आज प्रदेश संगठन की ओर से ये आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश संगठन मे सिंगरौली के कार्यकर्ताओं का सम्मान नही कम होने नहीं दूंगा। अनेको उदाहरण देते हुये उन्होंने बताया कि भाजपा के छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य की गति और इच्छाशक्ति ही आपके भविष्य का निर्धारण करती है।
आप सब कार्यकर्ता अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राम सुमिरन जी के कंधों को मजबूत करिये और प्रदेश संगठन मे अपने उत्कृष्ट आयाम को प्राप्त करिये। आगामी समय मे पूरी ताकत और तन्मयता के साथ आप और हम मिलकर सिंगरौली जिले के संगठन को मध्यप्रदेश मे अव्वल स्थान
पर ले जाने का प्रयास करेंगे। अपने उद्बोधन मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि मैने आप सभी की तरह सामान्य कार्यकर्ता की तरह ही सदा भाजपा का कार्य कर करता रहा हूं संगठन ने मुझे आज दोबारा जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है, पहले कार्यकाल से लंबे अंतराल तक मुझे पार्टी ने जो भी काम दिया मैने बिना हिचक वो पूरा किया है। पार्टी संगठन हर कार्यकर्ता का अवलोकन करता है तथा हर कार्यकर्ता का यथोचित सम्मान देता है। भाजपा मे कब किसको कौन सा दायित्व मिल जाय कोई नहीं जानता। मैं सिंगरौली जिले के कार्यकर्ताओं को बारंबार प्रणाम करता हूं कि आज आपने मुझे इतना सम्मान दिया। मैं पार्टी मंच से ये ये घोषणा करता हूं कि वरिष्ठ से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सबका सम्मान होगा तथा सबको यथोचित कार्य दिया जायेगा।
मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने दोबारा मुझे ये दायित्व दिया है, हम सब मिल कर पुनः नई ऊर्जा के साथ संगठन का कार्य करेंगे और आगामी समय मे आने वाले चुनावों मे हर मोर्चे पर भाजपा का
परचम लहरायेंगे।
सभा को सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, गिरीश द्विवेदी, रमापति जायसवाल, रविन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया मंच का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे एवं आभार प्रकट करने का काम जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, पार्षद रमापति जायसवाल , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वशिष्ठ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, सरोज शाह, प्रवीण तिवारी, चंद्रिका वैश्य, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिला महामंत्री दिलीप शाह, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, कलावती यादव, ध्रुव सिंह, अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज अहमद,विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रदीप कुमार शाहवाल, बुद्विधिजीवी प्रकोष्ठ के विनोद दुबे, महिला नेत्री आशा यादव, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, पूर्व पार्षद डी एन शुक्ला, रजनीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय, रवी पांडेय, शारदा शर्मा,
ध्रुवेंद्र चतुर्वेदी, गोविंद जायसव, राजू जायसवाल,वरिष्ठ नेता लालजी शाह, सुरेन्द्र पांडेय तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें