वार्ड क्रमांक 18 में मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।भारत की आवाज़ डिजिटल डेस्क//सिंगरौली।जयंत// अंत्योदय के प्रणेता एकात्म मानववाद के विचारक प्रखर राष्ट्रवादी एवं कुशल संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर वार्ड क्रमांक 18 भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय सी.डब्ल्यू.एस स्थित विश्वकर्मा भवन परिसर के वार्ड क्रमांक 18 सुदर्शन वार्ड में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।जहां पर भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए याद किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक अट्ठारह के वार्ड के संयोजक पुरुषोत्तम कुमार वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह जयंत मंडल के उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय मंडल मंत्री विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल जौहरी, महिला कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में वार्ड संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को रखा उपाध्याय जी के द्वारा किस प्रकार से समाज के लिए कार्य किया गया उसे बताया मंडल के उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय ने भी दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर उनके किए हुए कार्यों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा ज्ञानेंद्र सिंह ने भी दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर अपने विचार व्यक्त किए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें