हरिओम बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल जयंत के संयोजक।

 


हरिओम बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल जयंत के संयोजक।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र चतुर्वेदी ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित किया है  उसके साथ ही सिंगरौली जिले के कुछ मंडलों के संयोजक की भी नियुक्ति की गई यह कार्यकारिणी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा।

एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर के निर्देश पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश से अजय सिंह बघेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता की अनुशंसा पर तैयार की गई है।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सिंगरौली के जिला संयोजक श्री चतुर्वेदी ने असरफी लाल गुप्ता, हीरा देव विश्वकर्मा व सत्यनारायण मिश्रा को जिले का जिला सहः संयोजक बनाया है वही मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुमित पाठक को दी गई है।

श्री चतुर्वेदी ने मंडल संयोजक ओं की भी नियुक्ति किया है जिसमें जयंत मंडल के संयोजक बनाए गए हरिओम सिंह बैढ़न मंडल के संयोजक बनाए गए केके शाह, सिंगरौली मंडल के संयोजक सुशीला सिंह, विंध्य नगर मंडल संयोजक बबलू दुबे, चितरंगी मंडल संयोजक राजकुमार जायसवाल, बगदरा मंडल संयोजक राजेंद्र जयसवाल, सरई मंडल संयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल, गोरवी मंडल संयोजक धिरजा राम वैश्य, लंघाडोल मंडल संयोजक कृष्ण कुमार पांडे देवसर मंडल संयोजक राजेश मिश्रा खुटार मंडल संयोजक मनोज शाह मारा मंडल संयोजक बाबू जी सोनी निवास मंडल संयोजक एतवरिया साहू, रजमिलान मंडल संयोजक रमेश पांडेय, तियरा मंडल संयोजक पंकज सिंह और बरगवां मंडल का संयोजक मंगल सिंह मकरध्वज को बनाया गया।

टिप्पणियाँ