नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जयंत मंडल की पहली कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न,प्रदेश में फिर बनेगी सरकार जयंत मंडल होगा प्रदेश में नंबर वन: संदीप झा।

 

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जयंत मंडल की पहली कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न,प्रदेश में फिर बनेगी सरकार जयंत मंडल होगा प्रदेश में नंबर वन: संदीप झा।

भारत की आवाज़।सिंगरौली।जयंत। भारतीय जनता पार्टी के मंडल जयंत के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप झा के नेतृत्व में जयंत मंडल की पहली मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह के उपस्थिति में मंडल की पहली कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।


जयंत के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप झा ने पहली बैठक में ही मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

उन्होंने कहा कि बुथ विस्तारक अभियान के दुसरे चरण में कल से शुभारंभ हो रहे अभियान जो कि अगले दस दिनों तक चलाया जाएगा.

मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर जा कर वहां के सभी बूथों को मजबूत करना है.


शक्ति केंद्रों के प्रभारी बूथों के प्रभारियों को साथ में लेकर सभी बूथों को मजबूत करेंगे बूथ स्तर पर मजबूती से ही हम प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे.

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, मंडल अध्यक्ष जयंत संदीप झा, मंगल उपाध्यक्ष कौशल शाह,मंडल उपाध्यक्ष रीता सोनी,मंडल मंत्री सुनीता सिंह, मंत्री विनोद कुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, मंडल संयोजक हरिओम सिंह,विजय सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह, कुंदन सिंह, विपिन सिंह, पुनित शुक्ला,जयप्रकाश चौबे, पियूष सिंह,मोहित सिंह,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ