भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में बैढ़न जिला मुख्यालय पर 26 को होगा धरना प्रदर्शन।

 


भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में बैढ़न जिला मुख्यालय पर 26 को होगा धरना प्रदर्शन।

 भारत की आवाज़

भारतीय मजदूर संघ के पटना अधिवेशन में लिए गए निर्णयानुसार आगामी 26 अप्रैल 2023 को राष्ट्रव्यापी धरना एवं जुलूस के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ के पटना में 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए निर्णय अनुसार देश के सभी जिला मुख्यालय पर एक साथ 26 अप्रैल को जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपे जाने का राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया था जिसको लेकर आगामी 26 अप्रैल को सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न में भी भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

निम्नलिखित मांगों के संबंध में

1- न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी।
 

2 - आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति।

3 - सभी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया हो।

4 - ठेका प्रथा बंद हो।

 इन चार मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना है।

धरना को सफल बनाने को लेकर भारतीय मजदूर संघ सीधी सिंगरौली के विभाग प्रमुख डी.पी दुबे ने सिंगरौली जिले के भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारियों भारतीय मजदूर संघ से संबंधित समस्त यूनियनों के जिलाध्यक्ष महामंत्रीयों से आह्वान किया है कि वह सभी आगामी 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर शामिल हो कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का कष्ट करें।

भारतीय मजदूर संघ सिंगरौली के जिला मंत्री रणजीत सिंह चंदेल ने समस्त सिंगरौली भारतीय मजदूर संघ एवं उनसे जुड़े सभी यूनियनों के अध्यक्ष महामंत्रीयों से आग्रह किया है कि आप सभी धरना प्रदर्शन में समय पर शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का कष्ट करें।







टिप्पणियाँ