जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि जयंत मंडल के सभी 43 पोलिंग बूथों पर मनाई गई।
भारत की आवाज़।सिंगरौली।।जयंत।। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जयंत के सभी 43 पोलिंग बूथों पर बूथों के अध्यक्ष शक्ति केंद्रों के संयोजक के द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमाओं एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
भाजपा के जयंत मंडल कार्यालय पर किये गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मा. संदीप कुमार झा जी, बूथ के अध्यक्ष विजय सिंह जी,मंडल मंत्री विनोद सिंह जी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे जी, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान जयंत मंडल की संयोजक आदरणीया अर्चना तिवारी जी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य विजया सिंह जी,आशा अरूण यादव जी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिता पाठक जी,महिला मोर्चा जिला मंत्री रीना शर्मा जी,अरूण यादव जी,जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दिनेश शर्मा जी,कांति शाहू जी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भरत सिंह जी सोशल मीडिया जयंत मंडल संयोजक रवि राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें