मध्य प्रदेश में आज से शुरू मतदान, ये लोग डाल सकेंगे वोट।
भारत की आवाज़: भोपाल: मध्य प्रदेश में मतदान की दिनांक जैसे-जैसे समीप आ रही है, पार्टियों के चुनाव प्रचार में भी तेज बढ़ने लगी है। राजनीतिक गरमी मध्य प्रदेश की जमीन पर भी नजर आ रही है। कांग्रेस-भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों के नेता भी निरंतर रैली कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जा रही है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है।
वही मध्य प्रदेश चुनाव की ड्यूटी में लगे मध्य प्रदेश के कर्मचारी आज से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। इन कर्मचारियों का मतदान 3 दिन चलेगा। 6-7-8 नवंबर को चुनावी ड्यूटी वाले कर्मचारी मतदान करेंगे। ट्रेनिंग के साथ उनका मतदान करवाया जाएगा। सख्त सुरक्षा के बीच पोस्टल बैलेट सभी विधानसभाओं में भेजे गए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें