MP NEWS - पूरी गरिमा और उल्लास के साथ संकल्प यात्रा को करे आयोजित। - मुख्यमंत्री

 


 

MP NEWS - पूरी गरिमा और उल्लास के साथ संकल्प यात्रा को करे आयोजित। - मुख्यमंत्री

 


मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संकल्प यात्रा के संबंध में जनप्रतिनिधियों से किया संवाद।


BHARAT KI AWAAZ// सिंगरौली// 15 दिसम्बर 2023// मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। 

 

प्रत्येक जिले में पूरी गरिमा और उल्लास के साथ संकल्प यात्रा आयोजित करें। जिले भर में 26 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा से जन कल्याण और योजनाओं से जनता के जुड़ाव का वातावरण निर्मित हो। सभी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी समन्वय बनाकर संकल्प यात्रा का सफल आयोजन कराएं। प्रत्येक दिन दो स्थानों पर इसके कार्यक्रम होंगे। शहरी क्षेत्र में लगभग 25 हजार की आबादी पर एक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अनुरूप हर नगरीय निकाय में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित कराएं।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 16 दिसम्बर को शाम 4 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रधानमंत्री जी विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था कराएं। प्रधानमंत्री जी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण सुनिश्चित करें। इसके बाद स्थानीय स्तर के कार्यक्रम आरंभ होंगे। इन कार्यक्रमों में आमजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विधायकगणों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए।

 

सिंगरौली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष बरगवा श्रीमती प्रमिला बर्मा, प्रभारी कलेक्टर गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, एसडीएम राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी सहित नगर निगम के पार्षद गण, जिला पंचायत के सदस्य गण सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ