MP NEWS :- मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों को मिला विभाग, 20 साल बाद एक बार फिर मिला अपना विभाग।


 

MP NEWS  :- मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों को मिला विभाग. 

 

भोपाल, शनिवार, दिनांक 30 दिसम्बर 2023- पौष 9, शक 1945

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 30 दिसम्बर 2023

क्र. GAD-4-0002-2023-जीएडी-1-01 (जीएडी)-1696.- मध्यप्रदेश शासन कार्य (आवंटन) नियम के नियम 4 के अनुसरण में, मध्यप्रदेश के राज्यपाल निम्नलिखित मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री / मंत्री राज्यमंत्री के प्रभार में उनके नाम के सामने दिये गये विभाग और / या विभाग की कार्य-सूची के विषय सौंपते हैं:-

 

1. डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्यौगिक नोति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबन्धन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हों.


2. श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री।
वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी।

3. श्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा।


कैबिनेट मंत्रियों को मिले यह विभाग

5. श्री कैलाश विजयवर्गीय,मंत्री।
नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य। बीस वर्ष बाद एक बार फिर मिला अपना विभाग।

6. श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास,श्रम।

7. श्री राकेश सिंह, मंत्री।
लोक निर्माण विभाग।

8. श्री करण सिंह वर्मा, मंत्री।
राजस्व।

9. श्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री।
परिवहन,स्कूल शिक्षा।

10. श्रीमती सम्पतिया उईके, मंत्री।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी।

11. श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री।
जल संसाधन।

12. श्री एदल सिंह कंषाना, मंत्री।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास।

13. सुश्री निर्मला भूरिया, मंत्री।
महिला एवं बाल विकास।

14. श्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री।
खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।

15. श्री विश्वास सारंग, मंत्री।
खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता।

16. श्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण।

17. श्री नागर सिंह चौहान,मंत्री।
वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण।

18. श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,मंत्री।
ऊर्जा।

19. श्री राकेश शुक्ला,मंत्री।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा।

20. श्री चेतन्य काश्यप,मंत्री।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम।

21. श्री इन्दर सिंह परमार,मंत्री।
उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा).


22. श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण।

23. श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व।

24. श्री दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
प्रशिक्षण एवं ग्रामोद्योग।

25. श्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)।

26. श्री लखन सिंह पटैल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
पशुपालन एवं डेयरी।

27. श्री नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास।


28. श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

29. श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री।
नगरीय विकास एवं आवास।

30. श्री अहिरवार दिलीप, राज्यमंत्री।
वन, पर्यावरण।

31. श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

टिप्पणियाँ