SINGRAULI NEWS - भाजयुमो सिंगरौली के नेतृत्व में आयोजित हुई रक्तदान शिविर 41 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट।

 


SINGRAULI NEWS - भाजयुमो सिंगरौली के नेतृत्व में आयोजित हुई रक्तदान शिविर 41 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट।

 

BHARAT KI AWAAZ//सिंगरौली// मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिंगरौली के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में युवा मोर्चा सरई मंडल के अध्यक्ष विकास शिवांश के द्वारा सरई मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया।  जहां पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 41 यूनिट ब्लड का डोनेट किया गया।  इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में  शामिल हुए।  युवा मोर्चा मंडल सरई के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ